बाथरूम की खिड़की से नाबालिग के कमरे में घुसा पड़ोसी, किया दुष्कर्म

--Advertisement--

बाथरूम की खिड़की से नाबालिग के कमरे में घुसा पड़ोसी, किया दुष्कर्म

शिमला – नितिश पठानियां

राजधानी शिमला में एक शर्मनाक करने वाली घटना सामने आई है। पड़ोस में रहने वाले शख्स ने नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म किया और विरोध करने पर किशोरी को वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी दी। चौंकाने वाली बात यह रही कि आरोपी बाथरूम की खिड़की से पीड़िता के कमरे में घुसा और अकेला पाकर उससे दुष्कर्म किया।

पीड़िता मूल रूप से अप्पर शिमला की निवासी है और इन दिनों शिमला शहर में रह रही है। इसका फायदा उठाकर आरोपित तड़के करीब 4 बजे बाथरूम की खिड़की से अंदर घुसा औऱ पीड़िता के साथ दरिंदगी की। डरी सहमी पीड़िता ने उसके साथ हुई आपबीती की बात परिजनों को बताई। इसके बाद मामले का खुलासा हुआ और आरोपित के विरुद्ध पुलिस में मामला दर्ज किया गया। पुलिस अब आरोपित को गिरफ्तार करने में जुट गई है।

पीड़िता के भाई द्वारा दर्ज शिकायत के मुताबिक पड़ोस में रहने वाला मोनू नाम का एक लड़का 16 सितंबर की सुबह सुबह करीब चार बजे बाथरूम की खिड़की से उसकी बहन के कमरे में आया और उसके साथ घिनौनी हरकत की। शिकायत के मुताबिक आरोपी ने वीडियो भी बनाया और पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी।

बहरहाल, शिकायत के आधार पर आरोपित के खिलाफ थाना छोटा शिमला में बीएनएस की धारा 64(1), 333, 351(3) और धारा-4 पोक्सो एक्ट में दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपित को गिरफ्तारी करने की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...