शाहपुर के खिलाड़ी राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में दिखाएंगे दमखम

--Advertisement--

शाहपुर के सनन ठाकुर और उदय चौहान ने जिला टीम में बनाई जगह

शाहपुर – नितिश पठानियां

4 अक्टूबर को जिला सिरमौर के पोंटा साहिब में होने जा रही राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में विधानसभा क्षेत्र शाहपुर के दो खिलाड़ी कबड्डी में  दिखाएंगे। शाहपुर के रैत से संबंध रखने वाले सनन ठाकुर और उदय चौहान का चयन जिला कांगड़ा की कबड्डी टीम में हुआ है।

गत दिनों पपरोला में संपन्न हुई जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में सनन ठाकुर और उदय चौहान ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। इसी के चलते उक्त दोनों खिलाड़ियों का चयन जिला की कबड्डी टीम में हुआ है।

यहां पर बता दें कि सनन ठाकुर ने कबड्डी की जिला स्तरीय टीम का नेतृत्व किया है और अब राज्य प्रतियोगिता में दमखम दिखाएंगे। यह दोनों खिलाड़ी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रैत में पढ़ाई कर रहे हैं।

सनन ठाकुर के पिता शेर सिंह उपप्रधान नेरटी ने बताया कि सनन ठाकुर और उदय चौहान को ट्रेनिंग के लिए ढल्यारा में बुलाया है। उनकी यह ट्रेनिंग 28 सितंबर से लेकर 3 अक्टूबर तक होगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...