किचन गार्डन में घास काट रही थी महिला, सांप के काटने से मौत

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

चम्बा शहर के मुगला मोहल्ले में एक महिला को सांप ने डंस लिया। इससे उसकी मौत हो गई है। महिला की पहचान अनिता देवी पत्नी मनोज कुमार निवासी मोहल्ला मुगला के रूप में हुई है। पुलिस ने जांच आरंभ कर दी है।

अनिता देवी सोमवार सुबह अपने घर के किचन गार्डन में घास काट रही थी। इस दौरान घास में बैठे सांप ने उसके हाथ पर डंक मार दिया। सर्पदंश के बाद अनिता कुमारी चिल्लाने लगी। उसके चींखने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंच गए। उन्होंने तुरंत अनिता कुमारी को बेसुध अवस्था में वाहन के माध्यम से उपचार के लिए मैडीकल कालेज एवं अस्पताल चम्बा पहुंचाया।

अस्पताल में तैनात चिकित्सक ने अनिता कुमारी को मृत घोषित करार दे दिया। मैडीकल कालेज प्रबंधन ने पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने पर सदर पुलिस थाना से टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज किए।

पुलिस ने आरंभिक जांच व परिजनों के बयान के आधार पर धारा 194 के तहत कार्रवाई अमल में लाई है। घटना की पुष्टि डीएसपी जितेंद्र चौधरी ने की है। उन्होंने बताया कि मैडीकल कालेज में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...