विश्व हिंदू परिषद के अहवान पर लंज बाजार रहा बंद

--Advertisement--

वाहरी क्षेत्रों के प्रवासीयों पर विशेष रखे पुलिस – व्यापार मंडल

लंज/कांगड़ा – निजी संवाददाता

आज विश्व हिंदू परिषद के दो घटें के हिमाचल बंद का असर लंज बाजार में देखने को मिला। लंज के व्यापारिक प्रतिष्ठान सुबह 10 बजे से 12 बजे तक वंद रहे।

व्यापार मंडल लंज के प्रधान नसीव राणा व विश्व हिंदू परिषद लंज के प्रभारी रणजीत शर्मा व इंद्रजीत चौधरी सहित व्यापार मंडल लंज के दुकानदारों ने सबसे पहले सीता- राम मंदिर में वैठक कर वाहरी क्षेत्रों के रह रहे विशेष समुदाय के लोगों पर विशेष नजर रखने व वाहरी क्षेत्रों से आकर गांव गांव में सामान वेचने वालों लोगों पर कार्यवाही करने के लिए पुलिस चौंकी लंज के कार्यवाहक प्रभारी अनित सिपहिया को ग्यापन सौंपा।

व्यापार मंडल के सदस्यों ने कहा कि यही सामान वेचने वाले लोग दिन में भोले भाले हिमाचलियों को सामान वेचते है, साथ में रेकी भी करते है व रात होने पर उन घरों को निशाना वनाते है। जहां पर महिलाएं ही रहती है, क्योंकि दिन के समय में वह हर जानकारी इक्कठा कर लेते है।

रणजीत शर्मा ने कहा कि वाहरी क्षेत्रों के विशेष समुदाय के लोगों की लंज में बहुत तादात वड रही है। क्योंकि एक के आने पर वह और भी लोग अपने साथ लाते है। उन पर भी नजर रखने की जरूरत है व उनका पंजीकरण जरूरी है व जिनके यहां वह किराये पर रह रहे है, किसी प्रकार की अप्रिय घटना होने पर उनपर भी कार्यवाही का प्रावधान होना चाहिए ताकि ऐसे लोगों को पनाह देकर व थोडे से पैसे के लालच में वह भी किसी न किसी तरह ऐसी अप्रिय घटनाओं में शामिल रहते है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

भयानक हादसा: स्कूटी को 6-7 मीटर तक घसीटता ले गया टिप्पर, महिला की मौत; पति घायल

हिमाचल में एक दर्दनाक सड़क हादसे में टिप्पर स्कूटी...

हिमाचल: ठेकेदार ने JE पर किया हमला, उपमंडल कार्यालय में फोड़ा सिर

कांगड़ा के जयसिंहपुर क्षेत्र के हलेड़ स्थित उपमंडल कार्यालय...