राजकीय महाविद्यालय शाहपुर में अभिभावक – शिक्षक संघ कार्यकारिणी का गठन

--Advertisement--

शाहपुर – नितिश पठानियां

राजकीय महाविद्यालय शाहपुर में आज अभिभावक -शिक्षक संघ की 2024-25 कार्यकारिणी का गठन प्राचार्य डॉ विश्वजीत सिंह के दिशा निर्देशन में किया गया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पीटीए किसी भी महाविद्यालय के विकास में महत्वपूर्ण स्थान रखती है। अभिभावकों को महाविद्यालय में अवश्य आना चाहिए तथा अपनी समस्याओं से महाविद्यालय प्रशासन को अवगत करवाना चाहिए। जिससे उनका निपटारा किया जा सके।

सचिव डॉ केशव कौशल ने बताया कि इससे पूर्व भी दो आम -सभा रखी गई थी। आज की आम -सभा में प्रधान पद पर अनीता देवी, उप प्रधान पद पर दिनेश चंद्र, सचिव डॉ केशव कौशल, सह सचिव नारायण सिंह, कोषाध्यक्ष नरेश कुमार सर्वसम्मति से मनोनीत किए गए। इसके अतिरिक्त रेनू बाला, सविता, प्रताप सिंह, डॉ सतीश ठाकुर, प्रो सरिता, गीता को सदस्य बनाये गए।

प्राचार्य महोदय ने आह्वान किया कि महाविद्यालय प्रशासन तथा पीटीए के सहयोग से विकासात्मक कार्यों में नई उर्जा का संचार होगा। इस अवसर पर शिक्षक, गैर शिक्षक वर्ग तथा विद्यार्थियों के अभिभावकों मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सलूणी कॉलेज में पहली बार अंतर महाविद्यालय शतरंज प्रतियोगिता, बनी ऐतिहासिक उपलब्धि

राजकीय महाविद्यालय सलूणी में पहली बार अंतर महाविद्यालय शतरंज...

जसूर-तलवाड़ा मार्ग पर दर्दनाक बाइक हादसा, एक युवक की मौत; दो घायल

जसूर-तलवाड़ा मार्ग पर बाइक हादसे में एक युवक की...

पहाड़ का अनोखा स्वाद ‘पचोले’, हिमाचल की सदियों पुरानी खानपान परंपरा की पहचान

हिमाचल के पारंपरिक खानपान में ‘पचोले’ की अपनी खास...