पैरा वर्कर के पदों के लिए साक्षात्कार 20 से

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

जल शक्ति विभाग मंडल तीसा में युवाओं के साक्षात्कार 20 सितंबर से शुरू होंगे। प्रदेश सरकार पैरा वर्करों की भर्ती कर रही है। जल शक्ति विभाग मंडल तीसा के लिए पैरा वर्करों के 20 पद स्वीकृत किए गए हैं।

चुराह क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों के गांवों से पैरा ऑपरेटर के पदों के लिए 228, जबकि पैरा फीटर पद के लिए 226 युवाओं ने आवेदन किया है। इसके अलावा एमपीडब्ल्यू में 1035 युवाओं ने आवेदन किए हैं।

अधिशासी अभियंता केवल शर्मा के बोल

जल शक्ति विभाग मंडल तीसा में कार्यरत अधिशासी अभियंता केवल शर्मा ने बताया कि जल शक्ति विभाग मंडल तीसा में 20 पद स्वीकृत हुए है। इनमें 06 पंप ऑपरेटर, 03 पैरा फीटर और 11 मल्टीपर्पस वर्करों के पद शामिल हैं। आवेदन करने वाले युवा दस्तावेजों के साथ जल शक्ति विभाग मंडल तीसा के कार्यालय में 20 सितंबर से पहुंच जाएं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में हजारों कर्मचारियों को राहत, नियमितीकरण के नियम बदले; अब 6 माह का नुकसान नहीं

हिमाचल में नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हजारों कर्मचारियों...