महिला टास्क वर्कर ने शिक्षक पर लगाए छेडछाड़ के आरोप, मामला दर्ज

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के भोरंज क्षेत्र की एक महिला टास्क वर्कर ने एक शिक्षक पर उससे छेडछाड़ करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। पीड़ित महिला ने इसकी शिकायत थाना भोरंज में दर्ज करवाई है। मामला दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुट गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्त्ता महिला ने शिकायत में दर्ज करवाया है कि वह मल्टी टास्क वर्कर के तौर पर एक स्कूल में कार्यरत है। उसने बताया कि उसी स्कूल के एक शिक्षक द्वारा उसे तंग किया जा रहा है।शिकायतकर्त्ता महिला ने बताया कि जब वह इसका विरोध करती है तो शिक्षक उसे मारने की धमकियां देता है।

शिकायतकर्त्ता ने बताया कि वह इस घटना की शिकायत स्कूल के सैंटर हैड टीचर से मौखिक तौर पर चुकी है, परंतु उन्होंने मौखिक तौर पर कहा कि मैं उक्त टीचर को समझा दूंगा। इसके बाद भी यह वारदातें बढती गईं। उसे एसएमसी प्रधान व सदस्यों के द्वारा भी बैठकें करवा कर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया।

महिला ने पुलिस को शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि एसपी भगत सिंह ठाकुर ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...