पानी के टैंक में मृत मिली महिला, पुलिस जांच में जुटी

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर की तहसील गलोड़ के अंतर्गत उटप पंचायत के साहड़वी गांव में शुक्रवार को पानी के टैंक में महिला का शव मिला है।

जानकारी के अनुसार मृतका अंजना कुमारी पत्नी सुरजीत कुमार प्रात: 6 बजे तक घर पर थी। अंजना कुमारी की एक बेटी शिखा जो 15 साल की है व जमा एक की पढ़ाई करती है। महिला का पति निजी क्षेत्र में बाहर नौकरी करता है। घर पर दोनों मां और बेटी ही रहती हैं।

पुलिस को दिए बयान में शिखा कुमारी ने बताया कि प्रात: 6 बजे उनकी माता ने उन्हें स्कूल भेजने और उसकी तैयारी के लिए पानी का गीजर ऑन किया। मगर कुछ ही देरी के बाद जब उसने अपनी मां को आवाज लगाई तो कहीं से भी मां का कोई जवाब नहीं आया।

बेटी अपनी मां को घर के चारों तरफ ढूंढने लगी और जब उनकी माता उन्हें नहीं मिली तो उन्होंने इस बारे अपने ताया को जानकारी दी। बेटी के ताया व अन्य गांव के लोगों ने इस महिला को आसपास के खेतों में काफी ढूंढने का प्रयास किया मगर यह महिला कहीं नहीं मिली।

मगर तभी एक व्यक्ति की नजर इस गांव में महिला मंडल की प्रधान के घर में बने पानी के टैंक पर पड़ी। उन्होंने देखा कि पानी के टैंक का ढक्कन खुला है, जब ग्रामीणों ने पानी के टैंक के अंदर झांक कर देखा तो उसमें महिला का शव दिखाई दिया।

ग्रामीणों ने इसकी सूचना गलोड़ पुलिस चौकी प्रभारी को दी। पुलिस की मौजूदगी में महिला के शव को टैंक से निकाला गया। पुलिस चौकी प्रभारी शशि पाल ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच में जुट गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...