चंबा में भालू ने मार डाली देवरानी, जेठानी घायल

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

जिला चंबा के मेहला विकास खंड की ग्राम पंचायत धिमला के कलवारा जंगल में शुक्रवार सवेरे भालू के हमले में देवरानी की मौत हो गई, जबकि जेठानी गंभीर रूप से घायल हुई है। पुलिस ने मेडिकल कालेज चंबा में शव का पोस्टमार्टम करवाने के उपरांत शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है, जबकि घायल महिला को मेडिकल कॉलेज चंबा में प्राथमिक उपचार के बाद भर्ती कर लिया गया है।

जानकारी के अनुसार रोजमर्रा की भांति शुक्रवार सुबह भी पिंकी देवी पत्नी सरनो और ठांठी देवी पत्नी लहर सिंह दोनों निवासी गांव दलपा डाकघर बकाणी घर से कुछ दूर घास काटने के लिए गई हुई थीं। इसी दौरान अचानक दोनों पर भालू ने हमला कर दिया।

महिलाओं के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दोनों को तुरंत मेडिकल कॉलेज चंबा ले आए। जहां चिकित्सकों ने पिंकी देवी को मृत घोषित कर दिया जबकि ठांठी देवी को प्राथमिक उपचार के बाद भर्ती कर लिया गया है।

उधर,कुंडी खंड के वनपाल तिलक राज ने बताया कि सूचना मिलते ही उन्होंने स्वयं मेडिकल कॉलेज पहुंचकर वन विभाग की ओर से घायल को 5 हज़ार रुपए जबकि मृतक के परिजनों को 10 हज़ार रुपए की फौरी राहत दे दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...