प्रेमपुरा पहुंचे आजाद प्रत्याशी गोपाल चौधरी के समक्ष लोगों ने खोला समस्याओं का पिटारा

--Advertisement--

आजादी के बाद भी गांव में न स्वास्थ्य, न सडक़, न बस, न शिक्षा, न नेटवर्क सुविधा, जनता के आर्शीवाद से विधानसभा में उठाऊंगा आमजन की आवाज : गोपाल चौधरी

पिंजौर – रजनीश ठाकुर 

आजादी के बाद भी कालका विधानसभा क्षेत्र का एक गांव ऐसा है जो भाजपा और कांग्रेस के विकास के दावों की पोल खोलता है। कालका विधानसभा क्षेत्र के तहत ग्राम पंचायत प्रेमपुरा में न तो स्वास्थ्य सुविधा न ही सडक़ सुविधा, न ही बस सुविधा। गांव में उच्च शिक्षा के लिए बच्चों को दूर पार के क्षेत्रों में भटकना पड़ता है।

गांव में बच्चों के लिए एकमात्र बस है जिससे बच्चे उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए सफर करते हैं। गांव में एक प्राईमरी व एक मिडल स्कूल है और बरसात के मौसम में इन दोनों स्कूलों में पानी और कीचड़ भर जाने के कारण पंद्रह-पंद्रह दिन बच्चे पढ़ाई नहीं कर पाते। गांव में न तो स्वास्थ्य सुविधा और न ही नेटवर्क सुविधा।

नेटवर्क सुविधा न होने के कारण प्रेमपुरा गांव में मोबाईल मात्र शोपीस बनकर रह जाते हैं और बच्चों को ऑनलाईन पढ़ाई करने में भी दिक्कत पेश आती है। पंजाब के बार्डर पर स्थित गांव प्रेमपुरा को भाजपा और कांग्रेस ने मात्र वोट बैंक के लिए ही प्रयोग किया। प्रेमपुरा पंचायत के लोगों का आरोप है कि वोट लेने के बाद बीते पांच सालों में विधायक ने गांव में शक्ल तक नहीं दिखाई, लोगों की समस्याओं का हल करना तो बड़ी दूर की बात है।

कालका विधानसभा क्षेत्र से आजाद प्रत्याशी गोपाल चौधरी सुखोमाजरी ने शुक्रवार को जब ग्राम पंचायत प्रेमपुरा का दौरा किया तो लोगों ने उनके समक्ष समस्याओं का पिटारा खोल दिया। स्थानीय महिलाओं पंच शकुंलता, पंच जसबीर कौर, पंच बलविंद्र कौर, पंच जसविंद्र, पंच त्रिलोक सिंह, पंच जसपाल सिंह, करनैल कौर, जसबीर कौर, दाखो, गुलजार कौर, बलवीर कौर, सीमा देवी, विमला, किरण कौर, विद्या देवी, लाभ कौर, मुख्तयार सिंह, दर्शन सिंह, काबल सिंह, सुरमुख सिंह, अवतार सिंह, नसीब सिंह, सतनाम सिंह, निर्मल सिंह, सुरेंद्र सिंह, केसर सिंह, गज्जन सिंह आदि ने बताया कि गांव में चिकित्सा सुविधा नहीं है।

आजादी के बाद यह गांव बिजली, पानी, सडक़ और बस जैसी मूलभूत सुविधाओं से बंचित है। बरसात के दिनों में प्रेमपुरा गांव पानी में डूब जाता है। लोगों के घरों के साथ साथ प्राईमरी व मिडल स्कूल बरसात के दिनों में पानी और कीचड़ से लबालब रहता है। गांव में लोगों व बच्चों के लिए एकमात्र बस है उसके आलावा आने जाने के लिए कोई साधन नहीं है।

आजाद प्रत्याशी गोपाल चौधरी सुखोमाजरी ने प्रेमपुरा के लोगों को आश्वासन दिलाया कि प्राथमिकता के आधार पर लोगों की हल किया जाएगा। गोपाल चौधरी ने कहा कि वह जनता के आर्शीवाद से विधानसभा पहुंचकर आमजन की आवाज को बुलंद करेंगे।

त्रिकोणीय मुकाबले में पैराछूटी भाजपा प्रत्याशी रेस से बाहर

कालका विधानसभा क्षेत्र में आजाद प्रत्याशी गोपाल चौधरी सुखोमाजरी ने भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों की नींद उड़ा दी है। जिस तरह से कालका विधानसभा क्षेत्र के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में गोपाल चौधरी को आम वर्ग का खुलकर समर्थन मिल रहा है उससे भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों को इस चुनाव में अपनी हार अभी से दिखनी शुरू हो गई है।

वहीं इस त्रिकोणी मुकाबले में भाजपा ने पैराछूट से बाहरी प्रत्याशी शक्ति रानी को टिकट देकर गोपाल चौधरी की राह आसान कर दी है। मौजूदा समय में कालका विधानसभा क्षेत्र में मुख्य मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप चौधरी और आजाद प्रत्याशी गोपाल चौधरी के बीच है जबकि पैराछूट से उतारी गईं भाजपा प्रत्याशी शक्ति रानी इस चुनावी मुकाबले में तीसरे पायदान पर खिसकती नजर आ रही है। भाजपा प्रत्याशी शक्ति रानी पर बाहरी होने का ठप्पा लगने के कारण मौजूदा समय में चुनावी मुकाबला गोपाल चौधरी और प्रदीप चौधरी के बीच माना जा रहा है।

जनता के बीच गरीबों के मसीहा के रूप में गोपाल चौधरी की है एक अलग पहचान

चुनावी दंगल में कालका विधानसभा क्षेत्र से चुनाव मैदान में उतरे आजाद प्रत्याशी गोपाल चौधरी सुखोमाजरी पिछले लंबे समय से जनता के बीच जनता के हर दुख सुख में खड़े होने वाले एक युवा चेहरे के रूप में जाने जाते हैं। गरीब लड़कियों की शादी, गरीब परिवारों को आर्थिक मदद, ग्रामीण क्षेत्रों में रास्तों व सडक़ों के निर्माण, चिकित्सा सुविधा से महरूम लोगों की मदद, तलाकशुदा व विधवा महिलाओं को आर्थिक मदद, गरीबी के कारण शिक्षा से वंचित रहने वाले गरीब बच्चों को शिक्षा में मदद के चलते गोपाल चौधरी कालका की आम वर्ग के बीच एक मसीहा के रूप में जाने जाते हैं।

यही कारण है कि चुनाव से पहले जमीनी स्तर पर आम जनमानस से जुड़े होने गोपाल चौधरी भाजपा व कांग्रेस के उम्मीदवारों को चुनौती देते नजर आ रहे हैं। गोपाल चौधरी ने कहा कि वह आम वर्ग की आवाज बनकर जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए राजनीति में आए हैं।

खुद पर विश्वास जताते हुए गोपाल चौधरी ने कहा कि जनता के आर्शीवाद से आने वाले पांच सालों में वह कालका विधानसभा क्षेत्र को हरियाणा का आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाकर जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। गोपाल चौधरी ने कहा कि जनता के आर्शीवाद से वह निश्चित रूप से विकास का नया इतिहास लिखेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...