पीएम श्री स्कूल रायपुर ने जीती बैडमिंटन की ट्रॉफी , कबड्डी में रहा उपविजेता

--Advertisement--

माननीय विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने किया सम्मानित

चम्बा – भूषण गुरुंग

शिक्षा खण्ड चुवाड़ी के अंतर्गत पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रायपुर के विद्यार्थियों ने अंडर -19 छात्र वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता में एक बार फिर से अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।

शिक्षा खण्ड चुवाड़ी के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परछोड़ में आयोजित भट्टियात जोन के छात्र वर्ग के टूर्नामेंट में पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रायपुर बैडमिंटन का चैंपियन बना तथा छात्र वर्ग की इस प्रतियोगिता में पीएम श्री वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रायपुर कबड्डी में उपविजेता रहा।

विद्यालय की प्रधानाचार्य राजकुमारी ने बताया कि पीएम श्री वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रायपुर के सात विद्यार्थियों का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है यह हमारे विद्यालय व क्षेत्र के किये गौरव की बात है। प्रधानाचार्य महोदया द्वारा इस उपलब्धि के लिए विद्यालय के शारीरिक शिक्षा अध्यापक राकेश कुमार तथा डीपीई अनुपम कुमार के प्रयासों की सराहना की तथा इस उपलब्धि के लिए समस्त प्रतिभागी छात्रों, शिक्षकों, प्रबंधन समिति व अभिभावकों को बधाई दी।

जोनल टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन करने पर विद्यालय प्रबंधन द्वारा प्रतिभागी छात्र खिलाड़ियों तथा उनके प्रशिक्षकों का विद्यालय आगमन पर भव्य स्वागत किया गया तथा उन्हें आगामी जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शाहपुर में अंडर-13 फुटबॉल ट्रायल 26-27 अप्रैल को, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों को मौका

शाहपुर - कोहली  हिमाचल प्रदेश फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में...

आईपीएल मैचों की सफल मेजबानी को लेकर उपायुक्त ने की तैयारियों की समीक्षा

हिमखबर डेस्क  धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में 11, 14 तथा 17...

गणित शिक्षकों की भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने गणित...