हिंदी दिवस के उपलक्ष्य पर राज्य स्तरीय अंतर महाविद्यालयीय प्रतियोगिताओं का आयोजन

--Advertisement--

प्रदेशभर से विभिन्न महाविद्यालयों के 150 विद्यार्थियों ने लिया भाग

शिमला – नितिश पठानियां

भाषा एवं संस्कृति विभाग द्वारा हिंदी दिवस के उपलक्ष्य पर आज राज्य स्तरीय अंतर महाविद्यालयीय भाषण प्रतियोगिता, निबंध लेखन, कविता वाचन व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं गेयटी थियेटर में आयोजित करवाई गई। विभाग के सहायक निदेशक सुरेश राणा ने सभागार में उपस्थित प्रदेश भर से आए महाविद्यालय के छात्रों, प्राध्यापकों व निर्णायक मण्डल का स्वागत किया।

भाषण प्रतियोगिता का विषय ‘‘जनभाषा और राजभाषा के रूप में हिन्दी की दशा और दिशा’’ व ‘‘विकसित भारत के लक्ष्य प्राप्ति में हिन्दी की भूमिका’’ तथा  निबन्ध लेखन का विषय ‘‘ वैश्वीकरण के युग में हिन्दी भाषा की स्थिति एवं गति’’ व ‘‘राष्ट्रीय एकीकरण और हिन्दी भाषा’’ रखा गया था। चारों प्रतियोगिताओं में प्रदेशभर से आए विभिन्न महाविद्यालयों के लगभग 150 विद्यार्थियों ने भाग लिया।

विभाग के निदेशक डाॅ. पंकज ललित (भा.प्र.से) ने बताया कि राजभाषा पखवाड़े का समापन तथा राजभाषा पुरस्कार वितरण समारोह दिनांक 14 सितम्बर, 2024 को गेयटी प्रेक्षागृह में आयोजित करवाया जाएगा। इस कार्यक्रम में विक्रमादित्य सिंह, लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री, हिमाचल प्रदेश बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होंगे।

ये रहे उपस्थित

कार्यक्रम में विभाग की ओर से संयुक्त निदेशक मनजीत शर्मा, उप निदेशक कुसुम संघाईक, सहायक निदेशक सुरेश राणा, अधीक्षक श्रेष्ठा ठाकुर, जिला भाषा अधिकारी अनिल हारटा, संतोष कुमार व दीपा शर्मा, तथा विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। व डाॅ. बलदेव ठाकुर, गुप्तेश्वरनाथ उपाध्याय, डाॅ. अशोक गौतम, डाॅ. वीरेन्द्र, डाॅ. बबीता, डाॅ. सत्यनारायण स्नेही व सुदर्शन वशिष्ठ निर्णायक के रूप में उपस्थित रहे

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...

कौन बचा रहा है वन माफिया को? 7 वाहनों की गिरफ्तारी के बाद उठे सवाल

जंगलों की लूट पर बड़ा खुलासा,सीआईए ने पकड़े लकड़ी...