मणिमहेश यात्रा में रिश्तेदारों से बिछड़ लापता हुए डीसी के पिता

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

मणिमहेश यात्रा पर आए डीसी किन्नौर के पिता रिश्तेदारों से बिछडक़र लापता हो गए। उपमंडलीय प्रशासन की ओर से लापता की तलाश हेतु टीमें गठित कर विभिन्न पड़ावों के लिए रवाना कर दी गई हैं। इसी बीच लापता के हड़सर के समीप देखे जाने की सूचना उपमंडलीय प्रशासन को मिली है।

जानकारी के अनुसार धर्मशाला के सुधेड़ गांव के भानी दास शर्मा राधाष्टमी शाही स्नान के लिए रिश्तेदारों संग मणिमहेश रवाना हुए थे। धनछो के पास भानी दास शर्मा भीड़ के बीच रिश्तेदारों से बिछडक़र लापता हो गए। भानी दास शर्मा के लापता होने की सूचना रिश्तेदारों ने उपमंडलीय प्रशासन को दी।

एडीएम भरमौर कुलवीर सिंह राणा के बोल

उधर, एडीएम भरमौर कुलवीर सिंह राणा ने बताया कि डीसी किन्नौर के पिता भानी दास शर्मा के यात्रा के दौरान लापता होने की सूचना के बाद तलाश हेतु टीमें भेजी गई हैं। गुरुवार शाम को सूचना मिली कि भानी दास शर्मा को हड़सर से पैदल भरमौर की ओर आते देखा गया है। भानी दास शर्मा को तलाश करके परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शाहपुर में अंडर-13 फुटबॉल ट्रायल 26-27 अप्रैल को, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों को मौका

शाहपुर - कोहली  हिमाचल प्रदेश फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में...

आईपीएल मैचों की सफल मेजबानी को लेकर उपायुक्त ने की तैयारियों की समीक्षा

हिमखबर डेस्क  धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में 11, 14 तथा 17...

गणित शिक्षकों की भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने गणित...