मंडी मस्जिद केस: मंडी में भी प्रदर्शन, हिंदू संगठनों ने शुरू किया हनुमान चालीसा का पाठ

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या

मंडी में अवैध मस्जिद तोडऩे के मामले में हिंदू संगठनों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया है। मस्जिद के विरोध को हिंदू संगठनों ने प्रदर्शन के साथ सेरी मंच पर हनुमान चालीसा का पाठ शुरू कर दिया है। एहतियात बरतते हुए पुलिस ने मस्जिद की तरफ सारा ट्रैफिक बंद करने के बाद लोगों के पैदल आने-जाने पर भी रोक लगा दी है।

एडीजीपी लॉ एंड आर्डर अभिषेक त्रिवेदी भी मौके पर पहुंच हैं और मस्जिद परिषद पहुंच कर हालत का जायजा लिया है। मस्जिद से पहले सिक्योरिटी पुल पर की बैरिकेडिंग की गई है। हालांकि मस्जिद के अवैध निर्माण को मुस्लिम समाज के लोगों ने खुद ही गुरुवार को तोड़ दिया है। वाबजूद इसके फिर भी सडक़ों पर उतरकर आज लोग विरोध जता रहे हैं।

मंडी में प्रशासन ने बीएनएसएस की धारा 163 लगा दी है और भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया है। शहर के चारों तरफ से बैरिकेडिंग की गई है। जिला प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मैं भ्रष्ट नहीं, मुझे घर से घसीट कर जेल में डाला गया, पर अंत में अन्याय की हार हुई: केजरीवाल

दिल्ली  - नवीन चौहान  आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक...

शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल, सिसोदिया सहित 23 बरी, फैसले के बाद रो पड़े आप संयोजक

दिल्ली  - नवीन चौहान  दिल्ली के जिस बहुचर्चित शराब घोटाले के...

महिला अधिकारी ओशिन शर्मा के प्रमोशनल वीडियो की जांच शुरू, सोशल मीडिया से हटाई पोस्ट

हिमखबर डेस्क राजधानी शिमला में तैनात एक महिला प्रशासनिक अधिकारी...

हिमाचल के इस जिले में बदल गई होली के अवकाश की तारीख, डीसी ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के कई उपमंडलों...