बारिश में खुली मटौर-शिमला फोरलेन की पोल, हाईवे बन गया तालाब

--Advertisement--

देहरा – शिव गुलेरिया

वीरवार देर शाम हुई बारिश से मढौर-शिमला फोरलेन पर रानीताल के समीप जलभराव से फोरलेन निर्माण कंपनी की पोल खुल गई। यहां पर पानी की सही निकासी न होने के चलते हाईवे पर भारी मात्रा में जलभराव हो गया।

जानकारी के अनुसार सड़क पर इतना ज्यादा पानी खड़ा देखकर पहले तो कई कार चालक रुक गए। वहीं कई वाहन चालकों ने कड़ी मशक्कत के बाद अपने वाहनों को निकाला। सड़क पर खड़े पानी के कारण वहां से गुजर रही एक कार के अंदर पानी चला गया जिससे कार बीच सड़क पर ही बंद हो गई।

भंगवार पंचायत उपप्रधान राजीव कुमार के बोल

भंगवार पंचायत के उपप्रधान राजीव कुमार ने बताया कि यहां पर फोरलेन कंपनी ने पानी की सही निकासी नहीं रखी है जिस वजह से पूरे हाईवे पर डेढ़-दो फीट पानी भर जाने के कारण वाहन चालक फंस गए। उन्होंने बताया कि एक गाड़ी पानी में फंस गई उसके इंजन तथा गाड़ी में पानी जाने की वजह से गाड़ी स्टार्ट ही नहीं हुई। जिस वजह से कार चालक को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

वहीं उन्होंने कहा कि यहां पैदल चलने के लिए भी फुटपाथ नहीं है। राहगीर पानी के बीच से ही गुजरते नजर आए। वहीं बाद में फोरलेन कंपनी को इसकी जानकारी मिलते ही पानी की निकासी का काम शुरू कर दिया गया और पानी को हाईवे से निकाला गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों की अब खैर नहीं, पकड़े जाने पर ड्राइविंग लाइसेंस होगा रद्द

हिमखबर डेस्क  सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने...

देहरा में भीषण सड़क हादसा, बस और बाइक के बीच टक्कर, एक युवक की मौत, युवती गंभीर घायल

हिमखबर डेस्क  देहरा हनुमान चौक के पास भीषड़ सड़क हादसा...

रात भर ड्रामे के बाद तीनों आरोपियों को ले गई दिल्ली पुलिस

यूपी और मध्यप्रदेश के सौरभ सिंह, अरबाज खान और...