फोरलेन पर ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत, ट्रक चालक खुद पहुंच गया पुलिस चौकी

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या

कीरतपुर नेरचौक फोरलेन पर सुंदरनगर के अलसू चौक पर सड़क पार कर रही 72 वर्षीय महिला की तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक को साथ ही खड़ा करके खुद पुलिस चौकी डैहर पहुंच गया।

महिला की पहचान लक्ष्मी देवी पत्नी दयालु राम गांव चनील, डाकघर तलेली व तहसील सुंदरनगर जिला मंडी के रूप में हुई है। हादसे के बाद डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण, एसएचओ नानक चंद सहित डैहर पुलिस चौकी प्रभारी बृजलाल और अन्य पुलिस कर्मियों ने शव को कब्जे में लिया और सिविल अस्पताल सुंदरनगर में पोस्टमार्टम करवाया।

जानकारी के अनुसार महिला अन्य महिलाओं के साथ मंदिर में माथा टेकने के बाद पैदल ही अपने घर की ओर जा रही थी कि अलसू चौक पर सब्जी लेकर जा रहे ट्रक एचपी 32 बी 2682 की चपेट में आ गई। पुलिस ने ट्रक चालक जोगिंद्र कुमार निवासी चैलचौक जिला मंडी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण के बोल

डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने बताया कि पुलिस ने ट्रक चालक जोगिंद्र कुमार निवासी चैलचौक जिला मंडी के विरुद्ध मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शाहपुर में अंडर-13 फुटबॉल ट्रायल 26-27 अप्रैल को, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों को मौका

शाहपुर - कोहली  हिमाचल प्रदेश फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में...

आईपीएल मैचों की सफल मेजबानी को लेकर उपायुक्त ने की तैयारियों की समीक्षा

हिमखबर डेस्क  धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में 11, 14 तथा 17...

गणित शिक्षकों की भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने गणित...