वाहनों के फैंसी नंबर बने कमाई का जरिया, जानें कितने रुपए में बिका HP44C-0001 नंबर

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

परिवहन विभाग सरकार के राजस्व लगातार बढ़ौतरी कर रहा है। विभाग एक सप्ताह के भीतर एक ही वाहन के वीआईपी यानी फैंसी नंबर को बेचकर विभाग ने लाखों रुपए की कमाई कर रहा है। विभाग द्वारा 2 सितम्बर को ई-ऑक्शन के लिए खोले गए चंबा के चुराह के लिए खोले गए एचपी 44 सी-0001 नंबर की ई-ऑक्शन कर 11 लाख 50 हजार रुपए कमाए हैं, यानी यह नंबर ई-ऑक्शन में बिका है। यह नंबर ‘दि सिराज शिक्षा पराशर सभा’ ने खरीदा है।

इस नंबर के लिए विभाग ने 2 सितम्बर को ई-ऑक्शन की थी। जिसमें चुराह व आसपास के क्षेत्र के लोगों ने इस नंबर पर बोली लगाई थी। वहीं इस नंबर के लिए अग्रिम राशि 30 प्रतिशत 1 लाख 50 हजार रुपए थी। वहीं ई-ऑक्शन का परिणाम 8 सितम्बर को घोषित किया गया था।

इसके बाद सफल बोलीदाता को 3 दिन का समय यानी 11 सितम्बर तक नंबर की 70 प्रतिशत राशि जमा करवाने के लिए दिए थे। ऐसे में नंबर एक फर्म ने खरीदा है। विभाग अब तक 15 करोड़ से अधिक के वीआईपी नंबर बेच चुका विभाग परिवहन विभाग सरकार के राजस्व में लगातार बढ़ौतरी कर रहा है।

विभाग पिछले डेढ़ साल में करीब 15 करोड़ से अधिक के वीवीआईपी नंबर बेच चुका है। वहीं हर माह नए वीआईपी नंबर ई-ऑक्शन के लिए खोल रहा है। जिससे सरकार का राजस्व भी बढ़ रहा है। अधिकारियों की मानें तो आगामी दिनों मेें अन्य वीवीआईपी भी नंबर ई-ऑक्शन के लिए खोलेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मैं भ्रष्ट नहीं, मुझे घर से घसीट कर जेल में डाला गया, पर अंत में अन्याय की हार हुई: केजरीवाल

दिल्ली  - नवीन चौहान  आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक...

शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल, सिसोदिया सहित 23 बरी, फैसले के बाद रो पड़े आप संयोजक

दिल्ली  - नवीन चौहान  दिल्ली के जिस बहुचर्चित शराब घोटाले के...

महिला अधिकारी ओशिन शर्मा के प्रमोशनल वीडियो की जांच शुरू, सोशल मीडिया से हटाई पोस्ट

हिमखबर डेस्क राजधानी शिमला में तैनात एक महिला प्रशासनिक अधिकारी...

हिमाचल के इस जिले में बदल गई होली के अवकाश की तारीख, डीसी ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के कई उपमंडलों...