परछोड़ स्कूल में आज खेलकूद प्रतियोगिता का समापन करेंगे पठानियां

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां 11 सितंबर से चंबा प्रवास पर आ रहे हैं। पठानियां 11 सितंबर को शाम 8 बजे शिमला से सिहुंता पहुंचेंगे। वह 12 सितंबर को दोपहर 12:30 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पर परछोड़ में 19 वर्ष से कम आयु वर्ग के छात्रों की जोनल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। इसी दिन शाम 4:00 बजे भलेई माता मंदिर में छिंज मेले में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

विधानसभा अध्यक्ष 13 सितंबर को सुबह 11:30 बजे विश्रामगृह डंढियारा बंगला और 14 सितंबर को सिहुंता में जन समस्याएं सुनेंगे। 15 सितंबर को पठानिया दोपहर 12:30 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय काकीरा के नवनिर्मित साइंस ब्लॉक का उद्घाटन करने के बाद 14 वर्ष से कम आयु वर्ग के छात्रों की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि होंगे।

16 सितंबर को सिंहुता में जन समस्याएं सुनेंगे। 17 सितंबर को विस अध्यक्ष दोपहर 12:30 बजे होबरडी खड्ड में गणेश मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम में शामिल होंगे। विधानसभा अध्यक्ष 18 सितंबर को बाद दोपहर 1:00 बजे नाग मंढौर मंदिर चुवाड़ी में जातर मेले में शामिल होंगे। कुलदीप सिंह पठानियां 19 सितंबर को प्रातः 11:00 बजे सिहुंता से शिमला के लिए रवाना होंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

टांडा में हिमकेयर कार्ड बंद, मरीजों की बढ़ी परेशानी

हिमखबर डेस्क डा. राजेंद्र प्रसाद मैडीकल कालेज एवं अस्पताल टांडा...

हिमाचल में 30 तक मानसून की एंट्री, आज से 29 जून तक प्रदेश में अंधड़, गर्जन और बिजली चमकने की आशंका

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की दस्तक अब...