मढ़ावाला के पास नदी के किनारे जंगल में मिला करीब 3 साल की बच्ची का शव, हत्या या हुआ दुष्कर्म, पोस्टमार्टम से चलेगा पता

--Advertisement--

मढ़ावाला के पास नदी के किनारे जंगल में मिला करीब 3 साल की बच्ची का शव, हत्या या हुआ दुष्कर्म, पोस्टमार्टम से चलेगा पता

बद्दी/सोलन – रजनीश ठाकुर

बुधवार को पिंजौर-नालागढ़ रोड पर गांव खोखरा के साथ बद्दी एरिया के नजदीक नदी किनारे एक अज्ञात 3 साल की बच्ची का शव पुलिस को बरामद हुआ है। मढ़ावाला चौकी के राजबीर ने बताया कि बुधवार को नदी के नजदीक रहने वाले लोगों ने फोन करके यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि झुग्गियों में रहने वाले बच्चों ने खेलते हुए बच्ची का शव देखा था। आशंका जताई जा रही है कि कुछ दिन पहले हुई बरसात में नदी के अंदर पानी के साथ बच्ची हिमाचल से बहकर आ गई होगी। शव करीब 6 दिन पुराना हो सकता है। बच्ची की उंगली नहीं है। हो सकता है किसी जानवर ने खाई हो।

शव की शिनाख्त के लिए बद्दी पुलिस को बुलाया गया था। इसके अलावा हिमाचल में पुलिस को इसकी सूचना दे दी गई है। अभी शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। 72 घंटे तक शिनाख्त के लिए शव को रखा गया है, उसके बाद पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

हत्या या हुआ दुष्कर्म, पोस्टमार्टम से चलेगा पता

फिलहाल शव कालका शव गृह में रखवा दिया गया। पुलिस ने लाश मिलने की सूचना हिमाचल और आसपास के पुलिस स्टेशन तक पहुंचा दी है। पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है कि बच्ची के साथ किसी ने दुष्कर्म करके उसका मर्डर कर नदी में तो नहीं फैंक दिया। इसका पता पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ज्वाली में भीषण सड़क हादसा, बाइक की ट्रक के साथ टक्कर, एक युवक की मौत, एक घायल

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत ज्वाली - कुठेड़...

राहुल गांधी के दौरे से पहले कांगड़ा में सख्ती, पैराग्लाइडिंग और ड्रोन उड़ान पर रोक

हिमखबर डेस्क जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने भारतीय नागरिक...

नीट परीक्षा केंद्रों पर पुख्ता इंतजाम, अभ्यर्थियों के लिए विशेष बस सेवा

नीट के परीक्षा केंद्रों पर किए जाएंगे आवश्यक प्रबंध,...

आईपीएल मैचों के दृष्टिगत ड्रोन इंट्रूजन एयरस्पेस थ्रेट पर दूसरी माॅक ड्रिल आयोजित

धर्मशाला, 29 अप्रैल - हिमखबर डेस्क धर्मशाला में मई 2026...