दोस्तों के साथ घूमने आया युवक ब्यास नदी में बहा, तलाश जारी

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

नादौन के साथ लगते ज्वालामुखी क्षेत्र के सुधांगल गांव के निकट ब्यास नदी में नहाते हुए एक युवक पानी में बह गया, जिसका अभी तक कोई पता नहीं चला है। पुलिस तथा परिजन उसकी तलाश में जुटे हैं। युवक नादौन के भूपल क्षेत्र का बताया जा रहा है। पता चला है कि अपने दोस्तों तथा बहन सहित ये लोग उक्त स्थल पर नदी किनारे घूमने गए थे।

जहां पर जब युवक नहाने के लिए पानी में उतरा तो देखते ही देखते वह अचानक पानी में गायब हो गया। उसके बाद उसकी बहन तथा सभी दोस्त उसे ढूंढते हुए ब्यास पुल नादौन पर पहुंचे जहां उन्होंने अन्य लोगों को आपबीती बताई।

उसके बाद सूचना मिलने पर उसके परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर युवक की तलाश आरंभ कर दी है। थाना प्रभारी बाबू राम शर्मा ने बताया कि मामला ज्वालामुखी क्षेत्र में आता है, इसलिए ज्वालामुखी पुलिस को इस बारे जानकारी दे दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शिमला मनीषा हत्याकांड: शूटर गिरफ्तार, लेकिन साजिशकर्ता अब भी पुलिस की पकड़ से दूर; 11 दिन बाद पहेली अनसुलझी

हिमखबर डेस्क  सरस्वती पैराडाइज इंटरनेशनल स्कूल के गेट पर संचालिका...

शाहपुर के पुहाड़ा पुल के नीचे व्यक्ति का शव मिलने पर विधायक केवल सिंह पठानिया ने जताया शोक

शाहपुर, 25 जून - नितीश पठानियां  शाहपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र...