संजौली मस्जिद विवाद : पुलिस और प्रदर्शनकारियों में झड़प, दो पुलिस कर्मी घायल

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

शिमला के संजौली में मस्जिद विवाद मामले में प्रदर्शनकारी बैरिकेड तोड़कर संजौली बाजार में प्रदर्शन कर रहे हैं। यहां से विवादित मस्जिद महज 100-150 मीटर के फासले पर है। ढली टनल में भारी तादाद में प्रदर्शनकारियों ने पुलिस द्वारा की गई बैरिकेडिंग को तोड़ दिया।

इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस में झड़प हुई और पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हुए टकराव में दो पुलिस कर्मी घायल हुए हैं। इनमें महिला व पुरुष कांस्टेबल शामिल हैं। महिला पुलिसकर्मी को पैर में गंभीर चोट लगी है और उन्हें एम्बुलेंस के जरिये आईजीएमसी ले जाया गया। एक पुरुष पुलिस कर्मी सिर पर पत्थर लगने से चोटिल हुआ है।

इसके अलावा कुछ प्रदर्शनकारियों के भी चोटिल होने की सूचना है। हालात बिगड़ते देख राज्य के डीजीपी अतुल वर्मा भी मौके पर पहुंचे और पुलिस बल को जरूरी निर्देश दिए।

शिमला के डीसी अनुपम कश्यप और एसपी संजीव गांधी भी मौके पर मौजूद हैं। प्रदेश की सभी छह बटालियन संजौली में मोर्चा संभाले हुए हैं। पिछले करीब दो घण्टे से प्रदर्शनकारी संजौली बाजार में डटे हुए हैं। प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के वाटर कैनन का इस्तेमाल किया जा रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...

कौन बचा रहा है वन माफिया को? 7 वाहनों की गिरफ्तारी के बाद उठे सवाल

जंगलों की लूट पर बड़ा खुलासा,सीआईए ने पकड़े लकड़ी...