बरोटीवाला के माइल स्टोन यूनिट में लगी आग, 70 लाख का नुक्सान

--Advertisement--

सोलन – रजनीश ठाकुर

क्षेत्र के बद्दी मार्ग पर आरा मशीन के निकट एक इंजीनियरिंग कंपनी में आग लगने से लाखों का नुक्सान हो गया। जानकारी के अनुसार आग देर शाम करीब 5 बजे लगी। अग्निशमन विभाग को सूचना मिली कि माइल स्टोन कंपनी के यूनिट नम्बर-4 में अचानक आग लग गई है।

आग देखते ही देखते फैलने लगी। अग्निशमन विभाग बद्दी की 2 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग कंपनी के हाल में यूपीएस सैक्शन में लगी हुई थी। आग फैलती देखकर कंपनी ने 200 आग बुझाने वाले यंत्र और कंपनी का सिस्टम भी चलाया।

करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से कंपनी की छत समेत पूरा यूपीएसक्यूसी लैब और लिवर सैक्शन भी जल गया। इसी बीच बरोटीवाला पुलिस भी मौके पर पहुंची। समाचार लिखे जाने तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चला था।

कंपनी प्रैजीडैंट एमके श्रीवास्तव के बोल

कंपनी के प्रैजीडैंट एमके श्रीवास्तव ने बताया कि आग से करीब 70 लाख के नुक्सान का अनुमान है। अग्निशमन अधिकारी बद्दी हेम राज ने बताया कि आग पर काबू पा लिया है। आग से लाखों में नुक्सान कंपनी काे हुआ है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ज्वाली में भीषण सड़क हादसा, बाइक की ट्रक के साथ टक्कर, एक युवक की मौत, एक घायल

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत ज्वाली - कुठेड़...

राहुल गांधी के दौरे से पहले कांगड़ा में सख्ती, पैराग्लाइडिंग और ड्रोन उड़ान पर रोक

हिमखबर डेस्क जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने भारतीय नागरिक...

नीट परीक्षा केंद्रों पर पुख्ता इंतजाम, अभ्यर्थियों के लिए विशेष बस सेवा

नीट के परीक्षा केंद्रों पर किए जाएंगे आवश्यक प्रबंध,...

आईपीएल मैचों के दृष्टिगत ड्रोन इंट्रूजन एयरस्पेस थ्रेट पर दूसरी माॅक ड्रिल आयोजित

धर्मशाला, 29 अप्रैल - हिमखबर डेस्क धर्मशाला में मई 2026...