अंडर-19 छात्रों की खेल प्रतियोगिताओं में चमके दुरगेला के होनहार

--Advertisement--

शाहपुर – नितिश पठानियां

जिला कांगड़ा के शाहपुर जोन की अंडर-19 छात्रों की खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन दिनाँक 06/09/2024 से 09/09/2024 तक राजकीय उत्कृष्ठ वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शाहपुर में किया गया। जिसमें वॉलीबाल, कबड़ी, खो-खो, बैडमिंटन, कुश्ती आदी खेलों की प्रतियोगिताएँ करवाई गई।

इन जोन स्तरीय प्रतियोगिताओं में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दुरगेला के 15 छात्रों ने खो-खो, वॉलीबाल व कुश्ती खेलों में भाग लिया। अच्छा प्रदर्शन व कड़ा संघर्ष करते हुए दुरगेला स्कूल के छात्र खो-खो खेल में दूसरे स्थान पर रहे व कुश्ती प्रतियोगिता में आर्थन नाथ ने 65 किलोग्राम भार में गोलड मैडल, कुनाल ने 50 किलोग्राम में सिलवर मैडल, निखिल ने 61 किलोग्राम में सिलवर मैडल व वंश ने 70 किलोग्राम में ब्राउन्ज मैडल हासिल कर दुरगेला स्कूल का मान बढ़ाया।

इन छात्रों में से आर्थन कुश्ती में, शिवांश वॉलीबाल में कुनाल निखिल व अक्षित का खो-खो खेल में जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए चयन हुआ। इस आपलब्धि व खिलाडियों के अच्छे प्रदर्शन पर स्कूल के कार्यवाहक प्रधानाचार्य सुनिन्द्र ने अच्छे प्रदर्शन पर प्रवक्ता, शारीरिक राजेश कुमार, समस्त स्टाफ व खिलाड़ी बच्चों को बधाई दी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ज्वाली में भीषण सड़क हादसा, बाइक की ट्रक के साथ टक्कर, एक युवक की मौत, एक घायल

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत ज्वाली - कुठेड़...

राहुल गांधी के दौरे से पहले कांगड़ा में सख्ती, पैराग्लाइडिंग और ड्रोन उड़ान पर रोक

हिमखबर डेस्क जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने भारतीय नागरिक...

नीट परीक्षा केंद्रों पर पुख्ता इंतजाम, अभ्यर्थियों के लिए विशेष बस सेवा

नीट के परीक्षा केंद्रों पर किए जाएंगे आवश्यक प्रबंध,...

आईपीएल मैचों के दृष्टिगत ड्रोन इंट्रूजन एयरस्पेस थ्रेट पर दूसरी माॅक ड्रिल आयोजित

धर्मशाला, 29 अप्रैल - हिमखबर डेस्क धर्मशाला में मई 2026...