सरकारी जंगल में खैर के पेड़ों का अवैध कटान, विभाग में मची हलचल

--Advertisement--

सरकारी जंगल में खैर के पेड़ों का अवैध कटान, विभाग में मची हलचल

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

जिला बिलासपुर के रतनपुर धार में एक बार फिर से खैरों के पेड़ों  के कटान की सूचना से वन विभाग में हलचल मच गई। वरिष्ठ अधिकारी ने जानकारी दी कि रतनपुर धार ब्लॉक छडोल की जंगलों में एक बार फिर से खैरों का अवैध कटान हुआ।

इस बार भी बीट कर्मचारियों को अवैध कटान की कोई सूचना नहीं थी। वन विभाग के रेंजर प्रकाश शर्मा ने गुप्त सूचना के आधार पर बीट के कर्मचारियों को मौके पर भेजा। जब कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे, तो वहां पांच खैर के पेड़ों को काटा गया था। ये पेड़ सरकारी जमीन पर थे।

वन विभाग द्वारा जंगल की छानबीन की जा रही है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि अन्य पेड़ों का कटान न हुआ हो। रेंजर प्रकाश शर्मा ने बीट कर्मचारियों से इस मामले की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

बता दे कि छडोल के जंगलों में पहले भी अवैध रूप से खैर का कटान हुआ है। अधिकारियों ने बीट कर्मचारियों से पूरी रिपोर्ट मांगी है, अब देखना यह होगा कि इन कर्मचारियों पर किस तरह की कार्रवाई की जाती है।

जानकारी के अनुसार घटनास्थल से 41 कटे हुए खैर के तनों को बरामद किया गया, जिन्हें बीट कर्मचारियों ने अपने कब्जे में ले लिया और स्वारघाट वन विभाग को सौंप दिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...