हनोह की प्रतिभाशाली बेटियों को किया सम्मानित

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय भोरंज ने मंगलवार को ग्राम पंचायत हनोह के आंगनवाड़ी केंद्र हनोह-2 में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ योजना के तहत एक जागरुकता शिविर आयोजित किया, जिसमें स्थानीय पंचायत प्रधान बोहरा राम ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया।

इस अवसर पर बाल विकास परियोजना की वृत्त पर्यवेक्षक सरोज ठाकुर ने लोगों को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के साथ-साथ पोषण अभियान और महिला एवं बाल विकास विभाग की कई अन्य योजनाओं की जानकारी भी दी।

शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय उपलब्धियां हासिल करने वाली तीन बेटियों साक्षी, कोमल और वंशिका को कार्यक्रम के दौरान विशेष रूप से पुरस्कृत भी किया गया।

ये रहे उपस्थित

इस मौके पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एकता, सरोज, जमना, आशा और बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं भी उपस्थित रहीं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...