यूनिवर्सिटी में जूनियर छात्र से रैगिंग, जबरदस्ती शराब पीने को कहा, कमरे में ले जाकर की मारपीट

--Advertisement--

सोलन – रजनीश ठाकुर

वाकनाघाट स्थित बाहरा यूनिवर्सिटी में पढऩे वाले एक छात्र से सीनियर्स ने रैगिंग की है। इसका अब वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि सीनियर छात्र कैसे अपने जूनियर को पीट रहे हैं। वीडियो में छात्र के बुरी तरह से पीटा जा रहा है और जबरदस्ती शराब पीने के लिए बाध्य किया जा रहा है।

जब छात्र शराब पीने से मना करता है, तो उसे बैल्ट से बुरी तरह पीटा जाता है। फिर बाद में स्मोकिंग करने के लिए कहा जाता है, जब छात्र इससे भी मना करता है, तो सीनियर दूसरे लडक़े को बाहर से बीयर लाने को कहते हैं, ताकि उसे पिलाकर छात्र को फिर से पीटा जा सके।

वीडियो में साफ दिख रहा है कि सीनियर कैसे बीड़ी और सिगरेट के धुएं के छल्ले उड़ा रहे हैं। रैगिंग का यह वीडियो दिल दहला देने वाला है। उन मां-बाप पर क्या बीत रही होगी, जिनके लाड़ले की इस तरह बेरहमी से पिटाई की जा रही है।

शिक्षा के मंदिर में नशे का यह खेल और ऊपर से बिगड़ैल युवकों की दबंगई निश्चय ही दिखा रही है कि विश्वविद्यालय प्रशासन की आंखों के पीछे कैसी पढ़ाई चल रही है। अब सोचने वाली बात यह है कि होस्टल का वॉर्डन कहां था, क्या उसे उस शोर-शराबा सुनाई नहीं दिया।

रात 12 बजे सीनियर एक छात्र को बीयर लाने के लिए कह रहे हैं। क्या वहां कोई सिक्योरिटी गार्ड नहीं था, क्या वॉर्डन वहां नहीं था। एक छात्र होस्टल से बाहर बीयर लेने के लिए जाता है, तो उस वक्त कौन सी शराब की दुकान खुली थी? यह सब सवाल अब लोगों के मन में उठ रहे हैं।

एसपी सोलन गौरव सिंह के बोल

मामले की पुष्टि करते हुए एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि शिकायत मिली थी, जिसके बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी छात्रों से पूछताछ की जाएगी और उसके बाद ही अगले खुलासे हो पाएंगे।

यूनिवर्सिटी रजिस्ट्रार विनीत कुमार के बोल

उधर, इस संबंध में यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार विनीत कुमार ने बताया कि उनके पास भी यह शिकायत पहुंची थी, जिसके बाद सोमवार को यूनिवर्सिटी की एन्टी रैगिंग कमेटी की मीटिंग हुई है और इस पर जल्द ही सख्त कार्रवाई की जाएगी। यूनिवर्सिटी रैगिंग के सख्त खिलाफ है और इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

क्योंकि यह आराम का मामला है…स्ट्रेट कट, ए-लाइन या अनारकली, कॉटन कुर्तियों के लिए युवतियां क्रेजी

हिमखबर डेस्क जैसे-जैसे गर्मियों का मौसम शुरू हो रहा है, वैसे-वैसे...

ढलियारा में तीखे मोड़ पर खाई में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली, 3 की मौत, 15 घायल

हिमखबर डेस्क उपमंडल देहरा के अंतर्गत ढलियारा क्षेत्र में शुक्रवार को...