राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त प्रवक्ता सुनील कुमार का विद्यालय आगमन पर किया जोरदार स्वागत

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

शिक्षक दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्वारा नई दिल्ली में राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त कर लौटे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खरगट, जिला – चम्बा (हिमाचल प्रदेश) के रसायन विज्ञान के प्रवक्ता सुनील कुमार का उनके विद्यालय आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया।

उनके सम्मान हेतु विद्यालय में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य सतीश कुमार ने की। जिसमें विद्यालय प्रबंधन समिति, ग्राम पंचायत खरगट के सदस्य और बच्चों के अभिभावकगण भारी संख्या में उपस्थित रहे।

विद्यालय प्रबंधन समिति ने सुनील को टोपी और शाल पहनाकर सम्मानित किया और सभी स्टाफ़ सदस्यों ने फूल मालाओं से उनका अभिनन्दन किया। उनके सम्मान में स्कूल बैंड ने ढोल नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया। इस कार्यक्रम में स्कूल के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।

कार्यक्रम के दौरान सुनील कुमार ने बच्चों को यह सन्देश दिया कि जीवन में अगर आप कुछ प्राप्त करने की इच्छा रखते हैँ तो उसे प्राप्त करने का केवल एक ही मंत्र है और वह है – समर्पण, दृण निश्चय और कड़ी मेहनत। उन्होंने यह भी कहा कि निकट भविष्य में भी वह इसी लगन से बच्चों के लिए ऐसे ही कार्य करते रहेंगे। उन्होंने अपना यह पुरस्कार अपने विद्यालय, भटियात और बच्चों को समर्पित किया।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य सतीश कुमार ने उनकी इस उपलब्धि पर उन्हें शुभकामनाएं दी और कहा कि इस उपलब्धि ने पूरे विद्यालय, पंचायत, भटियात और चम्बा जिले को एक नई पहचान दी है!

विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सुभाष चंद, ग्राम पंचायत खरगट की प्रधान राधा देवी ने भी उनकी इस उपलब्धि पर उनको शुभकामनाएं दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...