तीन भाइयों का स्लेटपोश मकान जलकर राख, लाखों का नुकसान

--Advertisement--

मकान में 16 कमरे थे और 16 सदस्य रहते थे। उन्होंने बताया की आगजनी की घटना से परिवार को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है जिसका आकलन विभाग द्वारा लगाया जा रहा है

मंडी – अजय सूर्या

प्रदेश के मंडी जिला की निहरी तहसील की ग्राम पंचायत पौड़ाकोठी के मशेरन गांव में तीन भाइयों का स्लेटपोश मकान जलकर राख हो गया। यह घटना देर रात करीब 12:00 बजे के आसपास पेश आई है। जब तक आग पर काबू पाया गया तब सब कुछ जलकर राख हो चुका था।

मकान में आग लगने से तीनों भाइयों को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। और विभाग द्वारा आग से हुए नुकसान का आकलन लगाया जा रहा है। जानकारी  अनुसार पौड़ाकोठी के मशेरन गांव उस समय आग भड़क गई जब पूरा परिवार घर पर सो रहा था जैसे ही परिवार के एक सदस्य को आग लगने का पता लगा तो उन्होंने तुरंत सभी सदस्यों को घर से बाहर निकलने को कहा।

घटना का पता चलते ही स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक 16 कमरों का पूरा मकान जलकर राख हो चुका था। मकान में इंद्र देव, रघु नाथ और रमेश कुमार का परिवार रहता था। घटना के बाद परिवार के लोगों के पास सिर्फ तन पर ओढ़ने के लिए पकड़े बचे हैं और बाकि सब कुछ जलकर राख हो चुका है।

आगजनि की घटना से इन पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। दिले राम ने बताया कि मकान में 16 कमरे थे और 16 सदस्य रहते थे। उन्होंने बताया की आगजनी की घटना से परिवार को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है जिसका आकलन विभाग द्वारा लगाया जा रहा है।

डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण के बोल

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने बताया की पुलिस टीम और स्थानीय प्रशासन मामले की जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...