राजगढ़ पहुंची शहीद प्रवीण शर्मा की पार्थिव देह, पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारों से गूंजा क्षेत्र, हर किसी की आंख हुई नम

--Advertisement--

सिरमौर – नरेश कुमार राधे                                                                

जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में सेना की उग्रवादियों से हुई मुठभेड़ में राजगढ़ के उपरला पालू निवासी शहीद प्रवीण शर्मा की पार्थिव देह सोमवार को राजगढ़ पहुंची। शहीद की पार्थिव देह पर पुष्प अर्पित करने के लिए सड़कों पर लोगों की भारी भीड़ मौजूद रही। शहीद की पार्थिव देह दोपहर 1:20 बजे राजगढ़ पहुंची। शहीद के सम्मान के लिए समूचा बाजार बंद किया गया और हजारों लोग सड़क के किनारे खड़े रहे।

भारतीय सेना जिंदाबाद, भारत माता की जय और पाकिस्तान मुर्दाबाद के लगे नारे

एंबुलेंस में लाई गई पार्थिव देह पर लोगों ने पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान लोग शहीद प्रवीण शर्मा अमर रहे, भारतीय सेना जिंदाबाद, भारत माता की जय और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते रहे।

विधायक रीना कश्यप ने भी राजगढ़ में शहीद प्रवीण शर्मा को पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि दी, उसके बाद विधायक शहीद के अंतिम संस्कार में शामिल होने और परिजनों को सांत्वना देने के लिए उपरला पालू गई।

हर किसी की आंख हुई नम

राजगढ़ में पूर्व सैनिकों, व्यापार मंडल और हजारों लोग यूको बैंक से लेकर सब्जी मंडी तक सड़क के दोनों किनारों पर खड़े रहे। इसमें भारी संख्या में महिलाएं भी शामिल रही। अधिकतर महिलाओं ने न केवल पुष्प अर्पित करके शहीद प्रवीण शर्मा को श्रद्धांजलि दी बल्कि अनेकों महिलाओं ने रोकर भी संवेदना प्रकट की।

सैकड़ों बच्चों ने दी श्रद्धांजलि

राजगढ़ सीमा में आने पर यशवंतनगर में भी सैकड़ों लोगों ने शहीद को श्रद्धासुमन अर्पित किए। पबियाना में भी सैकड़ों लोगों ने शहीद को श्रद्धासुमन अर्पित किए। पूर्व सैनिकों ने यहां पर एंबुलेंस में शहीद प्रवीण शर्मा का बैनर लगाया। वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय राजगढ़ के सैकड़ों बच्चों और वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शाया में भी स्कूली बच्चों ने शहीद को श्रद्धांजलि दी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...