ब्रह्मकुमारी आश्रम की बहनों ने नशा मुक्ती केंद्र के युवाओं को बांधी राखी

--Advertisement--

युवाओं ने बहनों को दिया नशे के दलदल से बाहर निकलने का वचन, नशे की गर्त में धंसी पीढ़ी को मुख्य धारा से जोड़ने में अहम भूमिका निभा रही है नई दिशा

सोलन – रजनीश ठाकुर                                                                

नई दिशा ड्रग एंड रिहेबिटेशन सेंटर कुल्हाड़ीवाला में ब्रह्मकुमारी आश्रम की बहनों ने उपचाराधीन युवाओं को राखी बांधी ओर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

वहीं ब्रह्मकुमारी आश्रम से आये राम चंद्र भाई ने युवाओं का मनोबल बढ़ाते हुए उन्हें नशे की इस जंग के खिलाफ आत्मविश्वास से लड़ने के लिए प्रेरित किया। वहीं नई दिशा सेंटर कुल्हाड़ीवाला में उपचाराधीन युवाओं व लोगों ने बहनों को नशे के दलदल से बाहर निकलकर समाज की मुख्य धारा से जुड़ने का वचन दिया।

नई दिशा ड्रग एंड रिहेबिटेशन सेंटर के संचालक संजीव गर्ग ने बताया के सोमवार को ब्रह्मकुमारी आश्रम बद्दी से आई बहनों ने सेंटर में उपचार ले रहे युवाओं को राखी बांधी व उन्हें नशे के खिलाफ आत्मविश्वास से जंग लड़ने को प्रेरित किया।

संजीव गर्ग ने बताया के नई दिशा ड्रग एंड रिहेबिटेशन सेंटर पिछले 15 वर्षों से कुल्हाड़ीवाला में युवाओं को चिट्टे, शराब व अन्य नशों की गर्त से बाहर निकालने का प्रयास कर रहा है। यहां से सैंकड़ों युवा आज नशे को त्यागकर समाज की मुख्य धारा से जुड़कर समाज में सम्मानजनक जीवन जी रहे हैं।

संजीव गर्ग ने बताया के नई दिशा ड्रग एंड रिहेबिटेशन सेंटर सरकार द्वारा तय सभी निमयों की पालना करते हुए युवाओं को नशे से दलदल से बाहर निकालने का प्रयास कर रहा है।

ये रहे उपस्थित

इस दौरान संजीव गर्ग के साथ भाई राम चंद्र, साइकेट्रिस्ट डॉक्टर रोहित कुठारी, डॉक्टर कुलदीप जसवाल, जीएनएम वंदना, ममता, वैशाली, संजय, काउंसलर भारती रत्न, राजविंदर, एमएसडब्ल्यू सुधीर, रमनीत, योगा ट्रेनर अमर नाथ, निर्मल, राहुल, कुलबन्त, कीरत, दमन, लवली, गौरव, नरेश, हरजीत, जगतार, राजन, वीरेन्द्र, समीर समेत अन्य युवा उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...