‘देश को नशामुक्त बनाने के लिए हम देंगे हरसंभव योगदान’

--Advertisement--

विद्यार्थियोें, अधिकारियों, कर्मचारियों, पंचायत जनप्रतिनिधियों ने ली शपथ, नशा मुक्त भारत अभियान के तहत किया गया आयोजन

हमीरपुर 12 अगस्त – हिमखबर डेस्क                                             

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत सोमवार को जिला हमीरपुर में भी विभिन्न शिक्षण संस्थानों, व्यावसायिक शिक्षण संस्थानों, अन्य संस्थानों और सभी कार्यालयों में नशामुक्ति की शपथ ली गई।

इस दौरान अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों, पंचायत जनप्रतिनिधियों और अन्य लोगों ने देश को नशामुक्त बनाने के लिए अपनी क्षमता के अनुसार हरसंभव योगदान देने तथा इस बदलाव की शुरुआत स्वयं से करने का संकल्प लिया।

जिला के विभिन्न शिक्षण संस्थानों और कार्यालयों के अलावा सलासी स्थित जिला पंचायत संसाधन केंद्र हमीरपुर में आयोजित किए जा रहे प्रशिक्षण शिविर के प्रतिभागी पंचायतीराज संस्थानों के जनप्रतिनिधियों ने भी नशा मुक्त भारत अभियान में सक्रिय योगदान देने की शपथ ली।

उपायुक्त अमरजीत सिंह ने बताया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के माध्यम से चलाए जा रहे नशा मुक्त भारत अभियान में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी बहुत जरूरी है। विशेषकर, युवाओं को इस अभियान में अधिक से अधिक संख्या में जुड़ना चाहिए। तभी हम नशे की समस्या का उन्मूलन करके मजबूत राष्ट्र एवं स्वस्थ समाज का निर्माण कर सकते हैं।

उपायुक्त ने जिला के सभी शिक्षण संस्थानों में ‘विकसित भारत का मंत्र, भारत हो नशे से स्वतंत्र’ विषय पर आधारित भाषण प्रतियोगिताएं, नुक्कड़ नाटक, रैलियां, पौधारोपण, खेलकूद, मैराथन और अन्य गतिविधियां आयोजित करने की अपील भी की, ताकि नशामुक्ति का संदेश हर बच्चे एवं युवा तक पहुुंच सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मिसाइलों के बीच भारत को ‘राहत की गारंटी’! ईरान ने खोला होर्मुज, अब नहीं बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम

हिमखबर डेस्क ईरान-इजरायल-अमेरिका के बीच जारी तनाव के 27वें दिन...

इजरायली हमले में ईरानी नौसेना के कमांडर अलीरेजा तंगसिरी की मौत

हिमखबर डेस्क इजरायली रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज़ ने गुरुवार को...

हिमाचल सरकार का फैसला: त्रियुंड में अब कैंपिंग और ट्रैकिंग पर देना होगा शुल्क, लागू हुए नए नियम

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश सरकार ने कांगड़ा जिले के प्रसिद्ध...

विधानसभा में चूक, ODI लिस्ट में गलती से डाल दिया अधिकारी का नाम

हिमखबर डेस्क संदिग्ध सत्यनिष्ठा यानी आफिसर ऑन डाउटफुल इंटीग्रिटी वाले...