Breaking : विजिलेंस ने दो प्रोफेसरों को साढ़े तीन लाख की नगदी के साथ किया गिरफ्तार

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क                                                                                      

विजिलेंस की टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए सूचना के आधार पर जिला कांगड़ा के रक्कड़ पुलिस थाना के तहत दो लोगों को साढ़े तीन लाख की नगदी के साथ गिरफ्तार किया है।

बता दें कि यह धनराशि पंजाब की दो विभिन्न यूनिवर्सिटीज में कार्यरत दो प्रोफेसरों की कार से बरामद हुई है। जिनकी पहचान प्रोफेसर राकेश चावला व पुनीत कुमार के रुप में हुई है जो कि पंजाब के रहने वाले हैं। दोनों प्रोफेसर से कार से बरामद की गई धनराशि के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दे पाए।

बता दे कि हाल ही में पालमपुर क्षेत्र में इंस्टीट्यूट आफ फार्मास्यूटिकल एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी में इंस्पेक्शन हुआ था, जिसमें फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया की ओर से इन दोनों प्रोफेसरों को नियुक्त किया था। माना जा रहा है कि ये धनराशि उसी प्रकरण से जुड़ी है। विजिलेंस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...