चंबा में दर्दनाक हादसा, पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आने से महिला और युवक की मौत

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग                                                                                                  

हिमाचल प्रदेश के चंबा में हुए  हादसे में एक महिला व बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार विधानसभा क्षेत्र चंबा के अंतर्गत ग्राम पंचायत प्रौथा में सोमवार सुबह बुआ अपने भतीजे को सुबह स्कूल छोड़ने जा रही थी।

इस दौरान पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आने से दोनों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान अर्पणा (26) पत्नी प्यारो गांव ओथल चंबा व अक्षय (9) पुत्र चुन्नीलाल गांव ओथल के रूप में हुई है।

उपमंडलाधिकारी अरुण शर्मा के बोल

उपमंडलाधिकारी अरुण शर्मा ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस, राजस्व विभाग की टीमें और चिकित्सक को भी मौके पर भेज दिया गया है। टीम की रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...