एफ़पीओ धर्मपुर की बीस सदस्यीय टीम होगी दिल्ली रवाना

--Advertisement--

बेस्ट एफ़पीओ के नाते 15 अगस्त को दिल्ली में हो रहे स्वतंत्रता समारोह के लिए हुआ चयन, धर्मपुर के लिए गौरव का विषय – सत्तपाल चौहान

सरकाघाट – अजय सूर्या

बीस सदस्यों का दल धर्मपुर किसान उत्पादक संघ-एफ़पीओ को राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम द्धारा दिल्ली में 15 अगस्त के समारोह में भाग लेने के लिए चयनित किया है।जो धर्मपुर किसान उत्पादन संघ के लिए बड़े गौरव की बात है।

एफ़पीओ के अध्यक्ष सत्तपाल सिंह चौहान और सचिव भूपेंद्र सिंह की अगुवाई में बीस सदस्यों का दल कल 13 अगस्त को समारोह में भाग लेने दिल्ली रवाना हो रहा है। जिसमें सत्तपाल और भूपेंद्र के अलावा मोहनलाल भरमौरिया, तारा चन्द,रूपचंद, करतार सिंह, चौधरी राम,राजेन्द्र पाल, रणताज़ राणा, रजनी सकलानी, कंचना देवी, सोमा देवी,कमला ठाकुर, सरोजनी बिष्ट, विना बिष्ट,कौशल्या वर्मा,अरुणा, वीना, रसोता देवी और जानकी देवी भाग लेंगे।

गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश के दो एफ़पीओ इस समारोह के लिए चयनित किये गए हैं जिनमें धर्मपुर एफ़पीओ को एक साल में सबसे ज़्यादा गतिविधियां करने और सदस्य्ता करने के आधार पर इस समारोह में भाग लेने के लिए चुना गया है।

अध्य्क्ष सत्तपाल चौहान ने बताया कि एनसीडीसी ने इस एफ़पीओ को हिमाचल में प्रथम स्थान पर रखा है और ये सब उपलब्धि हासिल करने में धर्मपुर के वे सभी आठ सौ शेयरहोल्डर बधाई के पात्र हैं जिन्होंने इसको ये स्थान दिलाने में अपना योगदान दिया है।

उन्होंने बताया कि इस वित्त वर्ष के अंत तक इस एफ़पीओ ने 75 लाख रुपए का कारोबार करने का लक्ष्य रखा है और उसमें से से 15 लाख का लक्ष्य हासिल कर लिया गया है। इसके अलावा दिसंबर माह तक दो हज़ार और 30 सिंतम्बर तक एक हज़ार शेयरहोल्डर भर्ती करने का लक्ष्य रखा है। जिसके लिए 26 से 31 अगस्त तक सदस्य्ता सप्ताह आयोजित किया जायेगा।

एफ़पीओ द्धारा मोटे अनाज व अन्य अनाज़ों व दालों के मिश्रण से शुगर कंट्रोल आटा तैयार किया जा रहा है जिसे विधिवत रूप में 14 अगस्त को दिल्ली में एनसीडीसी राष्ट्रीय कार्यालय में एफ़पीओ प्रभारी विधिवत रूप में लांच करेंगे।उसी दिन एफपीओ द्धारा तैयार किये जा रहे उत्पादों की प्रोडक्ट लिस्ट तथा ब्राउशर भी जारी किया जायेगा।

सत्तपाल ने बताया कि एफ़पीओ ने ऑनलाईन भी अपने उत्पाद बिक्री करना शुरू कर दिए हैं जिसमें सबसे पहला ऑर्डर कोदरे की चाय का रामादा पांच सितारा होटल लखनऊ से आया था तो उन्हें भेज दिया गया था। इसी प्रकार मोटे अनाज के आटे का आर्डर भी दिल्ली से आ गया है।

उन्होंने बताया कि एफ़पीओ आगामी दीपावली पर्व के समय बीस किविंटल मोटे अनाज के लड्डू और अन्य मिठाईयां तैयार करने जा रहा है और बड़े पैमाने पर इस दीवाली पर बिक्री करेगी। जिसके लिए एफ़पीओ दस स्थानों पर बिक्री केंद्र और सभी पंचायतों में एफ़पीओ सारथी भर्ती करेगा।

उन्होंने धर्मपुर की आमजनता और किसानों तथा महिला समूहों से इस एफ़पीओ से साथ ज्यादा से ज़्यादा संख्या में जुड़ने की अपील भी की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सोलन SDM पूनम बंसल के खिलाफ विजिलेंस जांच की सिफारिश, डीजीपी ने लिखा पत्र

सोलन - रजनीश ठाकुर हिमाचल के पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी...