गग्गल में खिड़की तोड़ चोरों ने घर को बनाया निशाना, बर्तन, चूल्हा और नोटों के हार ले उड़े

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

बीती रात चोर गग्गल के वार्ड-5 के निवासी वीर सिंह (जो फगवाड़ा में रहते हैं) के मकान की खिड़की तोड़ कर घर में घुसे। चोरों ने कपड़े, स्टोव, पीतल के बर्तन तथा ट्रंक में रखे नोटों के हार पर हाथ साफ किया।

चोरी हुए नुक्सान का अनुमान 30 हजार रुपए आंका जा रहा है। इस घटना में रोचक मोड़ तब आया जब कुछ गांव वालों ने शक के आधार पर एक युवक को पकड़ा, जिसे पुलिस के हवाले कर दिया।

एक अन्य मामले में डिग्री कालेज मटौर के बाहर लगे सी.सी.सी.टी. कैमरे में 2 युवक वहां सड़क किनारे एक रेहड़ी से चनों का बड़ा पतीला चुरा कर मोटरसाइकिल पर भागते हुए नजर आ रहे हैं।

गग्गल पुलिस थाना प्रभारी नारायण सिंह के बोल 

इस संदर्भ में गग्गल पुलिस थाना प्रभारी नारायण सिंह ने बताया कि पुलिस इस संबंध में 2 युवकों से पूछताछ कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...