संजौली कॉलेज में SFI का हंगामा, शिक्षक पर मारपीट का आरोप, बर्खास्तगी करने की उठाई मांग

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां                                                                        

संजोली कॉलेज में शनिवार को एसएफआई के छात्रों ने प्रिंसिपल ऑफिस में जमकर हंगामा किया। एसएफआई ने आरोप लगाया कि शुक्रवार को फीस वृद्धि के विरोध में धरना दे रहे छात्रों के साथ एक शिक्षक ने मारपीट की।

एसएफआई ने प्रधानाचार्य से शिकायत कर आरोपी शिक्षक की बर्खास्तगी की मांग की है। इस दौरान एसएफआई कार्यकर्ताओं ने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पुलिस के साथ धक्कामुक्की भी हुई।

एसएफआई राज्य सचिव दिनित देंटा के बोल

एसएफआई के राज्य सचिव दिनित देंटा ने कहा कि शुक्रवार को फीस वृद्धि के विरोध में कार्यकर्ता कैंपस में धरना दे रहे थे। इस दौरान एक शिक्षक ने एसएफआई के छात्रों के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।

उन्होंने बताया कि इस मामले की शिकायत लक्कड़ बाजार चौकी में भी दर्ज करवा दी गई है और प्रधानाचार्य को भी कंप्लेंट की गई है।

दिनित देंटा ने कहा कि प्रिंसिपल ऑफिस में जब एसएफआई के कार्यकर्ता गए तो शिक्षक ने उन्हें डराने-धमकाने की कोशिश की। उन्होंने चेतावनी दी कि इस तरह के व्यवहार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आने वाले दिनों में एसएफआई कॉलेज में उग्र आंदोलन करेगी।

एसएफआई सचिव अंशुल के बोल

वहीं, एसएफआई के सचिव अंशुल ने आरोप लगाया कि शुक्रवार को एसएफआई कार्यकर्ता फीस वृद्धि और छात्र मांगों को लेकर कॉलेज कैंपस में प्रदर्शन कर रहे थे, तभी कॉलेज के वरिष्ठ शिक्षक आए और उनके साथ मारपीट की। अंशुल ने कहा कि शिक्षक ने उनका गला दबाया और उनके कपड़े भी फट गए।

उन्होंने आरोप लगाया कि इसके बाद कॉलेज प्रशासन ने लक्कड़ बाजार चौकी में झूठी शिकायत दर्ज करवाई। अंशुल ने स्पष्ट किया कि एसएफआई केवल धरने के माध्यम से छात्रों की मांगों को उठा रही है और इस तरह के अन्यायपूर्ण व्यवहार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...