पर्यावरण के संरक्षण में सभी का योगदान आवश्यक – सोनाक्षी सिंह तोमर

--Advertisement--

सोलन – रजनीश ठाकुर                                                     

बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ विकास प्राधिकरण की मुख्य कार्यकारी अधिकारी सोनाक्षी सिंह तोमर ने एलीन कम्पनी बद्दी के सहयोग से आज बी.बी.एन.डी.ए. कॉलोनी में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण किया।

सोनाक्षी सिंह तोमर ने कहा कि ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान का उद्देश्य सरकार और समाज के सामूहिक प्रयास से अधिक से अधिक पौधे रोपित करना है। वर्तमान में रोपित किए पौधे ही भविष्य में पेड़ बनकर पर्यावरण को हरा-भरा रखने में सहायक बनेंगे। उन्होंने कहा कि इस अभियान में हर व्यक्ति को अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर अवश्य पौधा लगाना चाहिए।

इस अवसर पर विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किए गए। सभी से आग्रह किया गया कि अधिक से अधिक पौधे रोपित कर उनकी सुरक्षा भी करें।

ये रहे उपस्थित

बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ की संयुक्त कार्यकारी अधिकारी प्रिया नागटा, नगर नियोजना अधिकारी गणेश लाल मल्ला, एलिन ग्रुप कंपनी मैनेजर जी.एस. कंग, वर्धमान ग्रुप के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग पुरी, पूर्व नायब तहसीलदार नालागढ़ मोहम्मद सुलेमान, पूर्व नायब तहसीलदार बद्दी बसंत ठाकुर तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...