मंडी : किरतपुर-मनाली फोरलेन पर दरकी पहाड़ी, पैट्रोल पंप क्षतिग्रस्त

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या                                                                     

किरतपुर-मनाली फोरलेन पर मंडी जिला के उपमंडल सुंदरनगर के चमुखा स्थित पैट्रोल पंप के साथ मौजूद पहाड़ दरकने का मामला सामने आया है। इस कारण पहाड़ी से मलबा गिरने के कारण पैट्रोल पंप को नुकसान पहुंचा है। अभी इस भूस्खलन में किसी व्यक्ति के हताहत होने की कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया है। वहीं इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि अगर समय रहते पैट्रोल पंप के कर्मचारी बाहर नहीं निकलते तो बड़ा हादसा सामने आ सकता था।

थाना प्रभारी सुंदरनगर नानक चंद के बोल

जानकारी देते हुए थाना प्रभारी सुंदरनगर नानक चंद ने बताया कि पुलिस टीम को मौके पर भेज हालातों का जायजा लिया गया है। उन्होंने बताया कि मामले में कोई व्यक्ति हताहत नहीं हुआ है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में कितने लोग नहीं जानते पढ़ना-लिखना? सामने आए निरक्षरता के आंकड़े

हिमाचल प्रदेश में निरक्षर लोगों की संख्या को लेकर...

हिमाचल के गोल्ड मेडलिस्ट निषाद कुमार पर गर्व, मुख्यमंत्री सुक्खू ने दी बधाई

हिमाचल के गोल्ड मेडलिस्ट निषाद कुमार को मुख्यमंत्री ने...

हिमाचल: नौहराधार CHC की छत से गिरा प्लास्टर, ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी घायल

नौहराधार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नाइट ड्यूटी के दौरान...