वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सकरी में अंडर 14 खंड स्तरीय खेलों का आगाज

--Advertisement--

नगरोटा सुरियाँ – निशा ठाकुर                                    

अंडर-14 छात्र छात्राओं खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज शनिवार को वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सकरी में हुआ। प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य एवं खंड शिक्षा परियोजना अधिकारी नगरोटा सूरियां हरभजन सिंह सोहल का खिलाड़ियों द्वारा तालियों की गड़गड़ाहट व पुष्प वर्षा से भव्य स्वागत किया गया और आयोजन समिति द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता की जानकारी देते हुए स्थानीय विधालय के प्रधानाचार्य संजय बागी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 27 विद्यालयों के कुल 256 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि इन खिलाडियों के खानपान व रहन सहन का उचित प्रबंध किया गया है। मुख्य अतिथि हरभजन सिंह सोहल ने मां सरस्वती के सामने दीप प्रज्जवलित किया।

उन्होंने सभी खिलाड़ियों से अनुशासन में रहकर खेल भावना से खेलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जीवन में शिक्षा के साथ खेलों का भी बहुत महत्व है। मुख्य अतिथि हरभजन सिंह सोहल ने बालीवाल फैंककर विधिवत रूप से चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया है।

मंच का संचालन राकेश धीमान ने बखूबी कर सभी का मन मोह लिया। वहीं स्कूली छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब मनोरंजन किया।

ये रहे उपस्थित

इस मौके पर स्थानीय पंचायत प्रधान रोमन बक्कल, आयोजन समिति के सदस्य राजेंद्र गुलेरिया, निर्माण सिंह, संदीप शर्मा, रणधीर कुमार, शिव कुमार, शालू धीमान, कुमारी रंजना आदि उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में कितने लोग नहीं जानते पढ़ना-लिखना? सामने आए निरक्षरता के आंकड़े

हिमाचल प्रदेश में निरक्षर लोगों की संख्या को लेकर...

हिमाचल के गोल्ड मेडलिस्ट निषाद कुमार पर गर्व, मुख्यमंत्री सुक्खू ने दी बधाई

हिमाचल के गोल्ड मेडलिस्ट निषाद कुमार को मुख्यमंत्री ने...

हिमाचल: नौहराधार CHC की छत से गिरा प्लास्टर, ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी घायल

नौहराधार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नाइट ड्यूटी के दौरान...