सुनो सरकार! जिगर के टुकड़ों संग जान जोखिम में डालकर उफनता नाला पार कर रहे हैं ग्रामीण

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या 

भारी बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हंै और जगह-जगह भूस्खलन हो रहे हैं। ऐसे में उपमंडल की ग्राम पंचायत पिपली के गांव रोपा से एक दिल दहला देने वाली खबर है।

रोपा के पास नाले में पुल न होने से आए दिन ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नाले पर बनी पैदल चलने वाली पुलिया पिछली वर्ष बरसात में उफनते नाले में बह गई थी।

पानी का बहाब इतना तेज़ था कि नाले पर वर्षों पुरानी पुलिया का नामों निशान ही मिट गया। तब से लेकर आजतक स्थिति वैसी की वैसी बनी हुई है। स्थानीय ग्रामीण काफी परेशान है।

आजकल बरसात में तो नाले से आर-पार जाना ही मुश्किल हो गया है। नाले के तेज बहाव में लोग अपनी जान जोखिम में डालकर एक दूसरे का सहारा लेकर नाले के आर पार आ-जा रहे हैं।

ग्रमीणों में आक्रोश है कि पिछ्ले वर्ष से वो नाले में पुल के निर्माण को लेकर चुने हुए जनप्रतिनिधियों व स्थानीय प्रसाशन से गुहार लगा रहे हैं, लेकिन स्थिति ज्यों की त्यों बनी हुई है।

छोटे-छोटे स्कूली बच्चों को आए दिन काफी मुश्किलों से नाले के तेज बहाब के बीच से स्कूल पहुंचाया जा रहा है। लोगों का उफनते नाले के बीच से आना जाना किसी बड़े हादसे को न्यौता देना है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...