रंगोली बनाकर दिया लैंगिक समानता का संदेश

--Advertisement--

लदवाड़ा में जेंडर सेन्सिटिजेशन वीक पर महिलाओ को किया जागरूक

 

शाहपुर, 08 अगस्त – नितिश पठानियां 

जिला काँगड़ा में मिशन शक्ति के अंतर्गत 100 दिनों का विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है इसके तहत वीरवार को रैत ब्लाक की लदवाड़ा पंचायत में डिस्ट्रिक्ट हब फॉर एम्पोवेर्नमेंट ऑफ वीमेन काँगड़ा दवारा मिशन शक्ति के अंतर्गत जेंडर सेन्सिटिजेशन वीक पर एक दिवसीय जागरूपता शिविर लगाया गया। इसमें छात्राओं ने रंगोली बनाकर लैंगिक समानता का संदेश दिया।

कार्यक्रम में बतौर मुख्तअतिथि जिला कार्यक्रम अधिकारी अशोक कुमार शर्मा ने कहा कि समाज की उन्नति के लिए महिला सशक्तिकरण अत्यंत जरूरी है तथा वर्तमान समय में लैंगिक समानता को लेकर विद्यालय स्तर से लेकर ही जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

इसके अतिरिक्त महिला सुरक्षा सशक्तिकरण को लेकर विभाग के माध्यम से विभिन्न योजनाएं भी चलाई जा रही हैं। इन योजनाओं का उन्होंने विभाग के माध्यम से वन स्टॉप सेंटर महिला हेल्पलाइन, बेटी बचाओ बेटी पढाओ, पालना, शक्ति सदन (स्वाधार गृह) के बारे विस्तार से जानकारी भी दी।

इसके अलावा बाल विवाह प्रतिशेध अधिनियम 2006 इत्यादि के बारे विस्तृत जानकारी प्रदान की। शिविर में समाज सेविका सरिता सैणी, पर्यवेक्षक रवि कुमार सहित विभिन्न गणमान्य लोग उपस्थित थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...