सभी पेयजल टंकियां की साफ- सफाई व क्लोरिनेशन सुनिश्चित बनाएं- अधिशाषी अभियंता 

--Advertisement--

सभी पेयजल टंकियां की साफ- सफाई व क्लोरिनेशन सुनिश्चित बनाएं- अधिशाषी अभियंता 

पधर, 8 अगस्त – अजय सूर्या 

 

अधिशाषी अभियंता जल शक्ति मंडल पधर अरविंद वर्मा ने जानकारी देते हुए कहा कि उपमंडल पधर में लोगों को जल शक्ति विभाग के माध्यम से उपलब्ध करवाए जा रहे पेयजल आपूर्ति की गुणवत्ता की निरंतर जांच की जा रही है ताकि लोगों को साफ- सुथरा पेयजल उपलब्ध हो सके।

इसके अलावा सभी पेयजल स्रोतों एवं टाकियों की नियमित अंतराल पर साफ- सफाई व क्लोरिनेशन भी की जा रही है। उन्होंने कहा की बरसात के मौसम में गंदे पानी से जनहित कई बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ है।

पीलिया व अन्य जानलेवा जैसी बीमारियां प्रदेश व अन्य क्षेत्र में फैल रही है इन सबसे बचाव हेतु जल शक्ति विभाग पधर ने अपने कार्यक्षेत्राधिकार में सभी जल स्रोतों व भंडार टैंको की साफ- सफाई व रखरखाव ,युद्ध स्तर पर कार्य किया है।

उन्होंने उपमंडल पधर के सभी विभागों के कार्यालय व क्षेत्राधिकार के अधीन कार्यालयों से आग्रह किया कि वह अपने-अपने कार्यायलयों के सभी पानी के टैंकों की साफ -सफाई सुनिश्चित करें ताकि गंदे पानी के द्वारा फैलने वाली किसी भी बीमारी से बचा जा सके।

उन्होंने लोगों से जल जनित रोगों से बचाव के लिए जहां जलशक्ति विभाग द्वारा उपलब्ध करवाए जा रहे पेयजल को इस्तेमाल करने की सलाह दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

बैजनाथ में क्यों नहीं मनाया जाता दशहरा? जानिए हिमाचल की इस अनोखी परंपरा की रोचक वजह

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में स्थित बैजनाथ का...

हिमाचल को केंद्र की सौगात! पठानकोट-भरमौर NH पर बनेंगी 6 टनल, पांगी के लिए भी 5 सुरंगें

हिमाचल प्रदेश में सड़क कनेक्टिविटी बेहतर बनाने के लिए...