संत निरंकारी मिशन की ब्रांच नगरोटा सूरियां में संत समागम का हुआ आयोजन

--Advertisement--

नगरोटा सूरियां – निशा ठाकुर 

 

आज संत निरंकारी समागम में मिशन की ब्रांच गुलेर, हारचक्कियां, लंज, नन्दपुर भटोली व नगरोटा सूरियां से आए सैकड़ो ही निरंकारी भक्तों व स्थानीय ग्रामीणों ने भाग लेकर ईश्वरीय प्रवचनों का आनन्द प्राप्त किया। निरंकारी भक्तों ने भजनों व ईश्वरीय विचारों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

समागम की अध्यक्षता सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के आदेशा अनुसार संत निरंकारी मण्डल दिल्ली से आए ज्ञान प्रचारक महात्मा मानिक चन्द तिवारी जी ने की। उन्होंने अपने प्रवचनों में कहा कि दास को हिमाचल कि धर्ती में महसूस हुआ कि प्रदेश का नाम तो हिमाचल है पर लग रहा कि दास मां के आंचल में बैठा है।

उन्होंने प्रवचनों में फरमाया की निरंकारी मिशन मानवता का मिशन है व यह कोई धर्म या संप्रदाय नहीं, बल्कि यह एक ऐसा मिशन है जिसमें सभी धर्म और संप्रदाय मिलजुल कर प्रेमभाव से रहते है व यह सब सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज की कृपा व उनके ज्ञान से हो रहा है।

उन्होंने कहा कि निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज इंसान को ब्रह्म का ज्ञान देकर उन्हें अपने आप की पहचान करवा कर सत्य के मार्ग पर चलने का मार्ग बता रहीं है। यह तभी संभव है जब निरंकार को जानकर इंसानियत के मार्ग पर चलना शुरू कर दिया जाए।

समागम में संयोजक महात्मा प्रेम निरंकारी , मुखी महात्मा गुलेर बहन संतोष गुलेरिया, मुखी महात्मा नगरोटा सूरियां डॉ आरएस साहिल व सेवा दल संचालक महात्मा डॉ बलदेव कौशल वह अनेकों ही संतों ने प्रवचनों से सतगुरु का आशीर्वाद लिया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...