नेशनल चेम्पियनशिप में कांस्य पदक जीतकर विक्रांत ने किया हिमाचल नाम रोशन

--Advertisement--

नेशनल चेम्पियनशिप में कांस्य पदक जीतकर विक्रांत ने किया हिमाचल नाम रोशन

रिवालसर – अजय सूर्या 

गोआ में आयोजित नेशनल किक बॉक्सिंग चैम्पियन के सीनियर मास्टर 94 किलोग्राम मुकाबले में सुंदरनगर के बॉक्सर विक्रांत जग्गा ने काँस्य पदक हासिल कर मंडी जिला व हिमाचल के नाम रोशन किया।

गोआ के मापुसा में 24 जुलाई से 28 जुलाई तक आयोजित राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग चेम्पियनशिप में पूरे देश के लगभग 1200 खिलाड़ियों ने अलग अलग कैटिगिरी के मुकाबलो में हिस्सा लिया। जिसमे हिमाचल के 30 खिलाडियों ने भाग लिया।

विक्रांत जग्गा ने इस जीत का श्रेय अपने कोच हंस राज शर्मा व कृष्ण चन्द को दिया है। इससे पहले भी विक्रांत जालंधर में गत वर्ष आयोजित राष्ट्रीय चेम्पियनशिप मुकाबले में अपनी मुकेबाजी का लोहा मनवा कर कांस्य मेडल हासिल कर चुका है।

विक्रांत मार्शल आर्ट कराटे में भी अपनी महारत रखते है।उन्होंने ढाई साल पूर्व ही बॉक्सिंग की कोचिंग लेना शुरू की थी। उन्हें बचपन से ही बॉक्सर बनने का शोक रहा है।

उनके बड़े भाई समेन्द्र पाल जग्गा भी इसी लाइन में कई पदक अपने नाम हासिल कर चुके है। अब वो अमेरिका में बस चुके है। विक्रांत हिमाचल सरकार में तहसील कल्याण अधिकारी के पद पर बल्ह में कार्यरत है।

युवाओं को दिया ये संदेश 

विक्रांत ने प्रदेश के युवाओं के नाम अपने सन्देश में कहा कि प्रदेश का युवा नशे को छोड़ कर खेलो में अपना नाम रोशन करे। कोई भी मुकाम बड़ा नही होता मन मे उस मुकाम को पाने की लगन व दृढ़ इच्छा शक्ति होनी चाहिए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...