बिलासपुर में नए SP संदीप कुमार ने संभाला पदभार, नशे व सड़क दुर्घटनाओं को रोकना प्राथमिकता

--Advertisement--

बिलासपुर – सुभाष चंदेल                                                                      

जनपद में नए एसपी संदीप कुमार धवल ने पदभार संभालते हुए कहा कि उनकी प्राथमिकताएं सबसे पहले बढ़ रहे नशे और सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए विशेष अभियान चलाए जाने का है।

एसपी ने बताया कि साइबर क्राइम को कम करने के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि साइबर क्राइम की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए, लोगों को इसके प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम और अभियान चलाए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि नशे के बढ़ते मामलों को नियंत्रित करने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे। सड़क सुरक्षा को लेकर भी विशेष प्रावधान किए जाएंगे ताकि दुर्घटनाओं की संख्या को कम किया जा सके।

उन्होंने जनता से भी अपील की कि वे पुलिस के साथ सहयोग करें और किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों की अब खैर नहीं, पकड़े जाने पर ड्राइविंग लाइसेंस होगा रद्द

हिमखबर डेस्क  सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने...

देहरा में भीषण सड़क हादसा, बस और बाइक के बीच टक्कर, एक युवक की मौत, युवती गंभीर घायल

हिमखबर डेस्क  देहरा हनुमान चौक के पास भीषड़ सड़क हादसा...

रात भर ड्रामे के बाद तीनों आरोपियों को ले गई दिल्ली पुलिस

यूपी और मध्यप्रदेश के सौरभ सिंह, अरबाज खान और...