राहुल गांधी पर अनुराग ठाकुर की जातिगत टिप्पणी पर भड़के कांग्रेसी

--Advertisement--

शिमला, 01 अगस्त – नितिश पठानियां                                                                            

संसद में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर सांसद अनुराग ठाकुर की जातिगत टिप्पणी से कांग्रेस खासे गुस्से में हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर शिमला ने उपायुक्त कार्यालय के बाहर कांग्रेस पार्टी के अग्रणी संगठनों के सभी पदाधिकारियों ने संयुक्त विरोध प्रदर्शन किया।

इसके साथ ही अनुराग ठाकुर का पुतला भी फूंका, जिसमें पुलिस के साथ भी हल्की धक्का-मुक्की हुई। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ जबरदस्त नारेबाजी की और अनुराग ठाकुर से माफी मांगने की मांग की।

कांग्रेस नेताओं ने अनुराग ठाकुर पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि राहुल गांधी गरीब और दलित समाज के मुद्दों को मजबूती से उठा रहे हैं, जो केंद्र की भाजपा सरकार को रास नहीं आ रहे हैं। संसद में अनुराग ठाकुर की राहुल गांधी पर जातिगत टिप्पणी दुर्भाग्यपूर्ण है। इसके लिए अनुराग ठाकुर को माफी मांगनी चाहिए।

अनुराग ठाकुर को मंत्री पद नहीं मिला इसलिए अपनी खीज मिटाने और मोदी को खुश करने के लिए अमर्यादित और अशोभनीय बयानबाजी कर रहे हैं जो कांग्रेस पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लॉटरी को लेकर जयराम ठाकुर का बड़ा बयान, बोले- आदत लगी तो बर्बाद हो जाएंगे परिवार

लॉटरी को लेकर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सरकार...

शिरगुल महाराज के प्रसिद्ध कारीगर कृपालु का निधन, 98 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

शिरगुल महाराज के सुप्रसिद्ध कारीगर कृपालु का 98 वर्ष...