लंज सीएचसी के लिए प्रारंभिक बजट देने के लिए जताया आभार

--Advertisement--

लंज – निजी संवाददाता                                                              

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के लंज सीएचसी के लिए प्रदेश सरकार द्वारा 67 लाख रूपये के प्रारंभिक बजट का प्रावधान किया है। 2014 में लंज पीएचसी को सीएचसी करने की घोषणा पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गिय राजा वीरभद्र सिंह ने की थी और 2017 के विधनसभा चुनावों से पहले इस सीएचसी की नोटिफिकेशन भी कर दी गई थी लेकिन पूर्व सरकार कार्यकाल में अस्पताल के भवन का काम तक नहीं लगाया गया।

लेकिन वर्तमान सरकार के शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानियां के प्रयासों से अव लंज सीएचसी के भवन के लिए कुल 12 करोड मंजूर हो चुके है व 67 लाख का प्रारंभिक पैसा पीडव्यूडी विभाग को जारी भी तक दिया गया है।

लंज सीएचसी के भवन के लिए पैसा देने के लिए स्थानीय लोगों में चंगर कांग्रेस कमेटी लंज अध्यक्ष सुमन मेहरा, उपाध्यक्ष जन्म सिंह गुलेरिया, शाहपुर व्लाक कांग्रेस कमेटी महासचिव रणजीत सिंह वग्गा पूर्व सैनिक लीग लंज के अध्यक्ष केप्टन कपूर सिंह, व्यापार मंडल लंज के प्रधान नसीव सिंह राणा, युवा का़ग्रेस कमेटी अध्यक्ष गुगलू धीमान, वीडीसी लंज प्ररित सिंह, दशहरा कमेटी के प्रधान विनोद चौधरी, पंचायत प्रधान लंज खास आशा देवी, पंचायत प्रधान अपर लंज रेखा देवी, पंचायत प्रधान मनेई नीशा देवी, पूर्व प्रधान डडोली वलजीत कौर, उप प्रधान लंज हंसराज, उप प्रधान डडोली शिवचरण सहित क्षेत्र के समस्त लोगों ने शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानियां व मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार प्रकट किया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शाहपुर में अंडर-13 फुटबॉल ट्रायल 26-27 अप्रैल को, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों को मौका

शाहपुर - कोहली  हिमाचल प्रदेश फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में...

आईपीएल मैचों की सफल मेजबानी को लेकर उपायुक्त ने की तैयारियों की समीक्षा

हिमखबर डेस्क  धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में 11, 14 तथा 17...

गणित शिक्षकों की भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने गणित...