डरोह में खुली शराब की दुकान का महिलाओं ने किया जमकर विरोध, विधायक ने समाधान का दिलाया भरोसा

--Advertisement--

डरोह में खुली शराब की दुकान का महिलाओं ने किया जमकर विरोध, विधायक ने समाधान का दिलाया भरोसा

ऊना – अमित शर्मा                                                     

गांव डरोह में खुली शराब की दुकान को लेकर महिलाओं के द्वारा विरोध किया गया। जिसके कारण कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने महिलाओं के साथ मुलाकात की और उनकी समस्या को जाना। बता दे कि महिलाओं एवं स्थानीय लोगों का कहना है कि हर हाल में यहां से शराब का ठेका बंद होना चाहिए।

विधायक विवेक शर्मा ने स्थानीय जनता से कहा कि उक्त स्थल पर शराब का ठेका खोलने की करीब अढ़ाई माह पूर्व परमिशन हुई है और उस समय हम विधायक नहीं थे। विवेक शर्मा ने कहा कि 15 जून को पीपलू में शराब का ठेका खोलने की कोशिश शराब ठेकेदार ने की थी।

प्रशासन को आदेश देकर पीपलू से शराब के ठेके को बंद करवाया था। लेकिन उक्त शराब का ठेकेदार इस मामले को लेकर जिला ऊना के माननीय कोर्ट में चला गया है और अब इसकी सुनवाई भी 28 अगस्त को होने जा रही है। कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र में माहौल को शांतिपूर्वक बनाने के लिए हमने अधिकारियों को कड़े आदेश दिए है।

विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि कुटलैहड़ की जनता ने मुझे कुटलैहड़ विस क्षेत्र का नेतृत्व करने का मौका दिया है। कुटलैहड़ में बिना राजनीति द्वेष भाव से विकास को गति प्रदान करेंगे और जनता की समस्याओं का समाधान होगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पहले पत्नी की तेजधार हथियार से की हत्या, फिर खुद भी लगाई फांसी

चम्बा - भूषण गुरूंग  जिला चंबा के विकास खंड मैहला...

डिप्लोमा एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों के साक्षात्कार 23 को

हिमखबर डेस्क  बद्दी की प्रसिद्ध कंपनी जूपिटर सोलर टैक प्राइवेट...