सेब, नाशपाती व प्लम से भरी जीप ब्रेक फेल होने के बाद दुर्घटनाग्रस्त, चालक सहित तीन लोग घायल

--Advertisement--

धामण ब्रिज के समीप फलों से भरी जीप पलटी, दो घायल

कुल्लू – अजय सूर्या

जनपद के NH-305 औट-लुहरी मार्ग पर धामण ब्रिज के समीप एक फ्रूट्स से भरी जीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें दो लोग घायल हुए है। 108 एम्बुलेंस के माध्यम से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं बागवानों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। हादसा इस जीप की ब्रेक फेल होने के कारण हुआ।

चालक ने बताया कि हादसा धामण ब्रिज के समीप पेश आया है। हादसा बहुत खतरनाक हो सकता था, लेकिन चालक ने जीप को जैसे तैसे निचली तरफ जाने से रोका और तीन लोगों की जान बच गई। घायलों को एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बालीचौकी पहुंचाया गया, जहां घायलों को उपचार दिया गया।

जानकारी के मुताबिक हादसा सुबह लगभग पौने आठ बजे हुआ, जब एक जीप फल और सब्जी को लेकर बंजार से टकोली की तरफ जा रही थी। अचानक बालीचौकी से तीन किलोमीटर दूर भवानी क्रशर के मोड़ के पास अनियंत्रित हो गई।

हादसे में चालक पेगु राम पुत्र नोक सिंह निवासी खुहण बालीचौकी व अन्य जीतेंद्र कुमार (27) और सुखदयाल (58) घायल हो गए। जिन्हे त्वरित चिकित्सा सुविधा के लिए बालीचौकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।

लोगों ने हादसे की सूचना स्थानीय पुलिस चौकी व एंबुलेंस सेवा में दी। सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और तीनों लोगों को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बालीचौकी पहुंचाया गया। तीनों लोगों को बालीचौकी में प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। एएसपी मंडी सागर चंद्र ने घटना की पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...