टेंपो व थ्री व्हीलर के बीच जोरदार भिड़ंत, 37 वर्षीय चालक की दर्दनाक मौत

--Advertisement--

टेंपो व थ्री व्हीलर के बीच जोरदार भिड़ंत, 37 वर्षीय चालक की दर्दनाक मौत

ऊना – अमित शर्मा                                                                                  

जिला मुख्यालय के साथ लगते रक्कड़ कॉलोनी में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है, जहां टेंपो व थ्री व्हीलर के बीच जोरदार भिड़ंत में 37 वर्षीय थ्री व्हीलर चालक की मौके पर ही मौत हो गई है।

मृतक की पहचान राजीव कुमार पुत्र ओम प्रकाश निवासी अप्पर अरनियाला के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। वहीं मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक राजीव कुमार निवासी अप्पर अरनियाला मंगलवार रात्रि को थ्री व्हीलर में मेहतपुर से ऊना की ओर आ रहा था। रक्कड़ कॉलोनी के समीप एक बाइक को बचाते हुए टेंपो के साथ थ्री व्हीलर की टक्कर हो गई। हादसे में थ्री व्हीलर चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

एएसपी ऊना सुरेंद्र शर्मा के बोल

एएसपी ऊना सुरेंद्र शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने शव का क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। वहीं मामले की जांच की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...